आज का दिन गुरु गोविंद सिंह के दोनों साहिबजादों की शहादत का दिन : सीएम साय

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 26 दिसंबर 2023। वीर बाल दिवस माता सुंदरी पब्लिक स्कूल रायपुर में मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीर बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हमारा सौभाग्य है कि हम सभी यहां वीर बाल दिवस मनाने एकत्र हुए हैं। आज का दिन गुरु गोविंद सिंह जी के दोनों साहिबजादों की शहादत का दिन है। छह और नौ वर्ष की आयु में दोनों वीरों को शहादत मिली। मुगलों के दबाव के बावजूद भी उन्होंने कुर्बानी चुनी, सिख समाज का इतिहास ऐसी कुर्बानियों से गौरवशाली बना हुआ है।

सीएम साय ने कहा कि सिख समाज के दसवें गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों ने हार नहीं मानी, इसलिए उन्हें दीवार में चुनवा दिया गया। कहीं न कहीं उन्हें देश के इतिहास में जगह नहीं मिली लेकिन हम पीएम मोदी को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने देश दुनिया में साहिबजादों को याद रखने के लिए वीर बाल दिवस के रूप में आज का दिन मनाने का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस स्कूल का नामकरण वीर साहिबजादों की माता, माता सुंदरी के नाम पर हुआ है। मेरी बहुत शुभकामनाएं हैं कि ये स्कूल लगातार तरक्की करे। साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी में हमने जो भी वादा किया है, उसे हमारी सरकार पांच साल में पूरा करेगी। इस गारंटी को पूरा करते हुए हमारी सरकार बनते ही हमने 18 लाख लोगों को मकान देने का निर्णय ले लिया और सुशासन दिवस पर 12 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में 3700 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि ट्रांसफर कर दिया है।

Leave a Reply

Next Post

'अब भारत में न्याय का नया अध्याय शुरू होगा': 3 नए कानून को मिली मंजूरी, सीएम साय ने पीएम और शाह से कहा- धन्यवाद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 26 दिसंबर 2023। अंग्रेजों के जमाने के बने तीन कानून अब खत्म हो चुके हैं। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने तीनों नए क्रिमिनल लॉ बिल को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में संसद में पारित तीन आपराधिक विधेयकों जिनमें भारतीय न्याय […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप