नई कार की पूजा कराकर लौटते समय हादसा, एक ही परिवार के तीन की गई जान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बालोद 28 अप्रैल 2023। बालोद जिले में मंदिर में नई कार की पूजा कराकर लौटते समय भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगो की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। डोंडी लोहारा थाना क्षेत्र की यह घटना बताई जा रही है। मृतकों में दो महिला और एक पुरुष है।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा डोंडीलोहारा दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग में ग्राम सहगांव के पास हुआ है। बीती रात को तेज आंधी तूफान भी आया था। इस बीच गलत दिशा से आ रहे ट्रक से गाड़ी जा टकराई।

बता दें कि सभी लोग कार में सवार थे सभी गिधाली गांव के निवासी रहने वाले हैं और एक ही परिवार के हैं। ग्गिधाली निवासी चंपा साहू एक दिन पहले नई कार खरीदकर लाया था। दूसरे दिन अपने परिवार को लेकर डोंगरगढ़ गया था। उसी कार का पूजन करवाकर सभी मंदिर से लौट रहे थे, तभी रास्ते में ये हादसा हो गया। मृतको की पहचान चंपा लाल साहू (38), कुमारी खुशी साहू (16), अहिल्या बाई (55) के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में राम जी साहू (60), यमुना साहू (32), रिद्धिक साहू (9 माह) शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

चिलचिलाती धूप में निकलते ही सिर में होता है तेज दर्द, 5 घरेलू उपायों की लें मदद, मिनटों में मिल जाएगा आराम

शेयर करेनई दिल्ली 28 अप्रैल 2023। गर्मी अपने शबाब पर है. तीखी धूप और धूल भरी हवा आसानी से सेहत को अपनी चपेट में ले सकती है. ऐसे में जिन लोगों को काम की वजह से या स्‍कूल कॉलेज के कारण दिन के वक्‍त धूप में निकलना पड़ता है, उन्‍हें […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प