आशीर्वाद आटा ने मुंबई के “अंधेरीचा राजा” में अनोखा उत्सवी उपक्रम पेश किया

admin
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 31 अगस्त 2025। आईटीसी के आशीर्वाद आटा ने मुंबई के सबसे प्रसिद्ध गणेश पंडालों में से एक “अंधेरीचा राजा” में अपना अनोखा उत्सवी उपक्रम प्रस्तुत किया है। “गेहूँ गेहूँ है विशेष, हर गेहूँ में है गणेश” इस विशेष अभियान के माध्यम से यह पहल शुरू की गई है। इस अवसर पर बोलते हुए श्री अनुज रुस्तगी ,चीफ एग्जीक्यूटिव – स्टेपल्स, फूड्स डिवीजन, आईटीसी लि. ने कहा, “महाराष्ट्र में गणेशोत्सव अत्यंत भव्यता से मनाया जाता है। हम भक्तों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बनाना चाहते थे। ‘गेहूँ गेहूँ है विशेष, हर गेहूँ में है गणेश’ यह गतिविधि इसी भावना को दर्शाती है। आशीर्वाद का हर गेहूँ का दाना भगवान गणेश के आशीर्वाद जितना ही विशेष है ,शुद्ध और उत्तम गुणवत्ता वाला है क्योंकि यह सही खेतों से सावधानीपूर्वक चुना जाता है। हाल ही में शुरू की गई आशीर्वाद चक्की रेंज प्रीमियम सीहोरी, सीहोरी, लोकवन और खपली आटा इन मूल्यों का प्रतीक है और मुंबई की गृहिणियों की पसंद साबित हुआ है।”

त्योहार के माहौल को और खास बनाने के लिए लोकप्रिय मराठी अभिनेत्री स्प्रुहा जोशी ने आशीर्वाद आटा के इस क्रिएशन ज़ोन का दौरा किया और भक्तों के साथ पूरे उपक्रम का अनुभव लिया। इसके अलावा विश्व स्तर पर प्रसिद्ध सूक्ष्मचित्रकार पन्ना महेश्वरी ने अपनी अद्वितीय कला का प्रदर्शन करते हुए वास्तविक गेहूँ के दाने पर हाथ से भगवान गणेश की प्रतिमा चित्रित की। इन कलाकृतियों में से कुछ विशेष गेहूँ के दाने विशिष्ट हस्तियाँ और भाग्यशाली भक्तों को स्मृति-चिन्ह के रूप में दिए गए, जिससे यह गणेशोत्सव वास्तव में अनोखा बन गया। स्प्रुहा जोशी ने कहा, “गणेशोत्सव हर मुंबईकर के दिल के बेहद करीब है। यह सुंदर पहल दिखाती है कि दिव्यता हमारे जीवन के हर पहलू को कैसे छूती है। हमारी समृद्ध परंपराओं और आशीर्वाद की गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता को एक साथ लाने वाले इस अनोखे उत्सव का हिस्सा बनकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है।

इस पहल को और मज़बूत बनाने के लिए आशीर्वाद आटा ने “गेहूँ के दानों पर उकेरी गई सर्वाधिक गणेश मूर्तियों के वितरण” का रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करने की घोषणा की है। यह क्रिएशन ज़ोन 27 अगस्त से 5 सितंबर 2025 तक, प्रतिदिन शाम 4 बजे के बाद भक्तों के लिए खुला रहेगा।

Leave a Reply

Next Post

बप्पा से लिया मधुरिमा तुली ने आशीर्वाद

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 31 अगस्त 2025। अभिनेत्री मधुरिमा तुली ने इस साल भगवान गणेश का अपने घर में अपार श्रद्धा के साथ स्वागत किया और परिवार और दोस्तों के साथ डेढ़ दिन का गणेश उत्सव मनाया। हर साल बप्पा की पूजा करने के लिए मशहूर, मधुरिमा […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप