बाएं हाथ में स्वीप, दाएं हाथ में क्रिएटिविटी की मेंहदी रचाकर जीतें आकर्षक पुरस्कार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

स्वीप के तहत मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन आज से  

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर, 16 सितम्बर 2023/आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर जिले में लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित एवं जागरूक करने विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध हरितालिका तीज पर्व को ध्यान मंे रखते हुए मतदाता जागरूकता के लिए एक मेंहदी स्वीप की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें महिला मतदाताओं को केंद्र में रखकर एक मेंहदी स्वीप की शीर्षक से मेहंदी लगाकर मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 16 से 19 सितम्बर 2023 तक  होगी।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिला मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक और प्रेरित करने के दृष्टिकोण से बाएं हथेली पर स्वीप बिलासपुर लिखकर मेंहदी लगाने और दाहिने हथेली पर अन्य रचनात्मक आकृति बनाकर मेंहदी लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जागरूकता कार्यक्रम में भागीदारी करने वाली महिलाओं एवं युवतियों को मेंहदी लगाकर व्यक्तिगत या सामूहिक रूप से फोटो लेकर जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराये गये व्हाट्सअप नंबर पर भेजना होगा। इन प्राप्त फोटोग्राफ्स में से सर्वश्रेष्ठ 20-20 प्रविष्टियों को व्यक्तिगत व सामूहिक श्रेणी में जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इसके साथ ही सोशल मीडिया में शेयर किये गए सर्वश्रेष्ठ 10 प्रविष्टियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। रिल्स तैयार कर शेयर करने वाले सर्वश्रेष्ठ 10 प्रतिभागियों को भी पृथक से पुरस्कार प्रदान किया जाएंगे। प्रतिभागियों को व्हाट्सअप नंबर 70005-44033 पर फोटो शेयर करना होगा। सोशल मीडिया पर फोटोग्राफ्स शेयर करने के दौरान प्रतिभागियों को भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय छत्तीसगढ़, जिला प्रशासन बिलासपुर के अधिकारिक पेजों @CEOChhattisgarh @ECISVEEP @BilaspurDist पर टैग करना एवं निर्धारित हैश टैग #ECISVEEP #ChunaiTihar #100PercentBilaspur के साथ शेयर करना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता में 19 सितम्बर तक उपलब्ध और शेयर किये गये फोटोग्राफ्स ही मान्य होंगे। जागरूकता कार्यक्रम हेतु नवाचार करने वाली निजी, गैर शासकीय संस्था अथवा संगठनों के सर्वश्रेष्ठ तीन प्रयासों को चिन्हांकित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की हार का सेहरा जेपी नड्डा के सिर में बंधेगा

शेयर करेछत्तीसगढ़ के हक और हितों पर भाजपा अध्यक्ष चुप थे केंद्र के सौतेले रवैय्ये पर भी नड्डा ने जवाब नहीं दिया महंगाई, बेरोजगारी, किसान पर नड्डा ने कुछ नहीं कहा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 16 सितम्बर 2023। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ में […]

You May Like

बड़े पर्दे पर दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी....|....जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने तोड़ी चुप्पी....|....एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शनों का विदेशी कनेक्शन?....|....सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच....|....खादी का नया अवतार, जेन-ज़ेड के साथ स्वदेशी का विस्तार....|....शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा