आय बढ़ाने की योजना: क्रूज पर्यटन के लिए बंदरगाहों पर भारी निवेश करेगी सरकार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 30 अक्टूबर 2021। भारत सरकार अब क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बंदरगाहों पर भारी निवेश करने की योजना रही है। उसका मानना है कि अगले 10 वर्षों में भारत आने वाले क्रूज पर्यटक मौजूदा 4 लाख से दस गुना तक बढ़ सकते हैं। सरकार का मानना है कि महज 650-700 करोड़ रुपए के निवेश से देश में 35000 करोड़ रुपए तक की विदेशी मुद्रा कमाई जा सकेगी। फिलहाल सरकार ने मडगांव, चेन्नई, विशाखापत्तनम, मैंगलोर, मुंबई और कोचीन बंदरगाहों का चयन क्रूज़ पर्यटन के लिए किया है। हालांकि इन सभी जगह अच्छे आधुनिक बंदरगाह मौजूद है लेकिन सरकार की योजना मैंगलोर के अलावा अन्य सभी जगह पर नए बंदरगाह टर्मिनल बनाने की है।
इनमें मुंबई में 353 करोड रुपए की लागत से नया टर्मिनल बनेगा तो मडगांव में 183 करोड रुपए की लागत से। विशाखापत्तनम में नया टर्मिनल बनाने की लागत लगभग 85 करोड़ रुपए आएगी तो चेन्नई और कोचीन में नए टर्मिनल की लागत महज 20 से 30 करोड़ रुपए ही पड़ेगी।

यहां से भी होगी आय

पर्यटन मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार एक क्रूज पर 3000 से 4000 पर्यटक और 1500 तक कर्मचारी होते हैं। साथ ही इन पर्यटकों से होटल, टैक्सी और हवाई टिकटों के जरिए भी आमदनी होगी।

यहां घूम सकेंगे क्रूज में

महाराष्ट्र में मुरुड जंजीरा, तारकरली और गणपतीपुले तक क्रूज़ के जरिए घूमा जा सकेगा तो केरल में त्रिवेंद्रम विजिनजम और कालीकट तक। गुजरात में दीव, पोरबंदर और द्वारिका इन क्रूज जहाजों के ठहराव स्थल होंगे तो लक्षद्वीप और कदमत द्वीप समूह भी क्रूज के जरिए जाया जा सकेगा। इनके साथ ही भारत से मध्य पूर्व देशों, श्रीलंका, मलेशिया थाईलैंड, सिंगापुर, मालदीव और इंडोनेशिया जैसी जगहों पर भी पर्यटक क्रूज से जा सकेंगे।

Leave a Reply

Next Post

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: चकराता में खाई में गिरी गाड़ी, 13 लोगों की मौत, राहत व बचाव कार्य जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नदेहरादून 31 अक्टूबर 2021। उत्तराखंड के विकासनगर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। हादसे के बाद चकराता […]

You May Like

आईसीसी ने घोषित किया कार्यक्रम, भारत-पाकिस्तान एक ग्रुप में, इस दिन होगी भिड़ंत....|....तीसरे चरण के मतदान के पूर्व दीपक बैज का दावा पूरे प्रदेश में इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही....|....खाना खाने के तुरंत बाद करेंगे ये 7 काम तो होगा सेहत को बड़ा नुकसान....|....शरीर को बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार करती है ये खट्टी चीज, खाने को भी लंबे समय तक रखती फ्रेश, खून साफ करने में असरदार....|....भाजपा सभी ग्यारह सीटें जीत रही है : साय....|....शाहरुख ने बताया कब से शुरू होगी अगली फिल्म की शूटिंग....|....35 माओवादियों ने किया सरेंडर, तीन इनामी भी शामिल....|....शहडोल में रेत माफियाओं का आतंक, पुलिसकर्मी की ट्रैक्टर से कुचलकर की हत्या....|....बजरंग पुनिया को लगा बड़ा झटका, NADA ने इस वजह से किया सस्पेंड, खतरे में ओलंपिक की दावेदारी....|....'बेअदबी' के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पिता का दावा मानसिक रूप से बीमार था बेटा