झारखंड में बड़ा हादसा: पाकुड़ में गैस सिलेंडर भरा ट्रक बस से भिड़ा, आठ से ज्यादा लोगों की मौत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 05 जनवरी 2022। पाकुड़ जिले से बड़ी खबर है जहां एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गयी है और 16 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। घटना अमरापाड़ा थाना इलाके के पड़ेर कोला गांव के पास घटी है। यात्रियों से भरी एक बस और ट्रक में सीधी टक्कर हो गयी है। ट्रक में गैस सिलेंडर लदे हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। अमरापाड़ा थाना पुलिस का कहना है कई लोग बेहोश हैं और सर्दी बहुत है इसलिए दुर्घटना का सही आंकड़ा नही मिल रहा है। पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान में जुटी हुई है। मौके से जो तस्वीरें आई हैं उनमे मृतकों के शव सड़क पर बखड़े हुए दिख रहे हैं। मरने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह लिट्टीपाड़ा-अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क पर पडेरकोला की समीप पगला बाबा कंपनी की बस और सिलेन्डर लदी ट्रक सामने से टकरा गयी। तेज रफ्तार  से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने ही बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी दोनो गाड़ियों में काफी क्षति हो गयी है। मृतकों में अधिकांश लोग बस पर सवार थे। टक्कर के बाद बस में सवार लोग सड़क पर आ गिरे। टक्कर का धमाका सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इस घटना में अभी 8 लोगों की मौत की पूष्टि की गई है। लेकिन, स्थानीय लोग 10 से ज्यादा लोगों के मरने की बात कह रहे हैं। मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। घायलों का भी सटीक आंकड़ा नही मिल रहा है। मौसम सर्द होने की वजह से बस में सवार सभी लोग चोटिल हैं। स्थानीय लोग भी राहत और बचाव के कार्य में जुटे हुए हैं। वे पुलिस की मदद कर रहे हैं। दुर्घटना में पीड़ित लोगों की पहचान की जा रही है। अमरापाड़ा पुलिस ने बताया है कि जो जानकारी मिलेगी उसे शेयर किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

यूपी में डबल मर्डर से घिरी योगी सरकार, बलरामपुर में सपा नेता का रेता गला, जौनपुर में व्यापारी को जिंदा जलाया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 05 जनवरी 2021। उत्तर प्रदेश में 24 घंटे के भीतर डबल मर्डर से एक बार कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। चुनाव से ठीक पहले इन हत्याओं से योगी सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बलरामपुर में जहां समाजवादी पार्टी के नेता की गल […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप