अभिनेता निर्देशक मानव सोहल, श्रावणी गोस्वामी ने अपनी फ़िल्म ‘मैं राज कपूर हो गया’ का गीत ‘एक तारा हूँ’ लॉन्च करके राजकपूर को दी श्रद्धांजलि

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 05 फरवरी 2023। बॉलीवुड के पहले शो मैन राज कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए ऎक्टर डायरेक्टर मानव सोहल, ऎक्ट्रेस श्रावणी गोस्वामी, अभिनेत्री स्मिता डोंगरे ने मुम्बई में स्थित आरके स्टूडियो में अपनी फिल्म “मैं राज कपूर हो गया” का नया गाना एक तारा लॉन्च किया। इस अवसर पर महाभारत, शक्तिमान, आर्यमन सहित दर्जनों टीवी धारावाहिकों में अभिनय कर चुके मानव सोहल ने आरके स्टूडियो के गेट पर राजकपूर और नरगिस दत्त के सिग्नेचर पोज़ के सामने श्रद्धासुमन प्रस्तुत करके उस महान शो मैन को सच्चा ट्रिब्यूट पेश किया। मानव सोहल छाता लेकर राजकपूर की तरह के ड्रेस में थे, और उनके अंदाज़ में आरके स्टूडियो के सामने उपस्थित थे। इस मौके पर मानव सोहल और नथ सीरियल से मशहूर श्रावणी गोस्वामी ने राजकपूर और नरगिस दत्त की तरह फेमस पोज़ दिया। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए मानव सोहल ने कहा कि मैं खुद राजकपूर साहेब का बहुत बड़ा फैन हूँ और इस फ़िल्म में भी मैं उनके एक प्रशंसक का ही रोल कर रहा हूँ। यह फ़िल्म मेरे दिल के करीब है और मेरे करियर के लिए स्पेशल फ़िल्म है, इसकी कहानी भी मैंने लिखी है और मुख्य भूमिका निभाने के साथ साथ डायरेक्शन भी किया है। फ़िल्म के सभी गाने इसका प्लस पॉइंट है। बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक और अभिनेता मानव सोहल 17 फरवरी 2023 को अपनी हिंदी फिल्म ‘मैं राज कपूर हो गया’ सिनेमाघरों में लेकर आ रहे हैं। फ़िल्म‌ में राजकपूर के एक जबरदस्त फैन का रोल निभा रहे अभिनेता और निर्देशक मानव सोहल ने यहां बताया कि “मैं बचपन से ही राजकपूर साहेब का बहुत बड़ा फैन रहा हूँ और इस फ़िल्म की कहानी राजकपुर की जीवनी पर आधारित नहीं है बल्कि राजकपूर के एक फैन की कहानी है। “मैं राजकपूर हो गया” उस फैन की स्टोरी है जो राजकपूर को अपना सब कुछ मानता है।

इस फ़िल्म के द्वारा मैंने राजकपूर की फिलॉसफी को पर्दे पर पेश करने की कोशिश की है। इस कोरोना काल ने हमें रिश्तों, अपनो की अहमियत बता दी है मगर राज साहेब की सोच उस युग मे बड़ी सीधी थी। वह एक आम आदमी के चरित्र को वह बड़ी आसानी से पर्दे पर प्रस्तुत कर देते थे। हमारी यह फ़िल्म भी मोहब्ब्त, रिश्ते, भाईचारे और इंसानियत का सन्देश देती है। उल्लेखनीय है कि ‘मैं राज कपूर हो गया’ के निर्देशक मानव सोहल, निर्माता मुकेश शर्मा ,अर्पित गर्ग, अरशद सिद्दीकी हैं। 17 फरवरी 2023 को यह फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Leave a Reply

Next Post

'विक्स ओरिजिनल' ओटीटी लॉन्च

शेयर करे  -अनिल बेदाग/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 05 फरवरी 2023। ओटीटी की बढ़ती लोकप्रियता के इस दौर में अब एक और ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘विक्स’ ओरिजिनल लॉन्च किया गया है। अमिनेश गिरी और सविता मिश्रा का यह ओटीटी प्लेटफार्म 25 फरवरी से मनोरंजन का नया साधन बनकर आ रहा है। मुम्बई […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग