लग रही लंबी-लंबी कतारें: दिल्ली में शराब पर छूट का खेल जारी, भाजपा ने केजरीवाल को लिखा पत्र, की आबकारी नीति में बदलाव की मांग

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 27 फरवरी 2022। शराब पर छूट का खेल दिल्ली में जारी है। एक बॉटल पर एक बॉटल मुफ्त मिलने की वजह से शराब की दुकानों के बाहर जहां लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं वहीं दुकान के भीतर भीड़। शराब के शौंकिनों के सामने सभी कोविड प्रतिबंध ही तार-तार नहीं हो रहे बल्कि नई आबकारी नीति में जो मानदंड दुकानों के लिए बनाए गए थे वह भी टूर रहे है। ग्राहकों को मनपसंद शराब भी नहीं मिल पा रहा है। उसकी जगह दूसरे ब्रांड की बिक्री की जा रही है। 

उधर, प्रदेश भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा गया है। पत्र के माध्यम से निजी ठेकेदारों द्वारा चलाई जा रही शराब प्रमोशन स्कीम को लेकर विरोध दर्ज किया गया है। साथ ही नई आबकारी नीति में संशोधन की मांग की गई है। 

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने पत्र में कहा है कि नई शराब नीति आने के बाद कई तरह की समस्याएं सामने आ रही है। निजी ठेकेदार शराब की खपत बढ़ाने के लिए स्कीम चला रहे है। इस स्कीम के चलते लोगों के हाथ में अधिक शराब पहुंच रही है। इसके परिणाम स्वरूप लोगों में खासकर युवाओं में शराब की खपत बढ़ रही। शराब ठेकों पर लड़ाई झगड़े के मामले बढ़ रहे हैं। पत्र मे कहा है की एक नागरिक को ध्यान में रख नई आबकारी नीति में संशोधन होना चाहिए। शराब ठेके खुलने का समय 12 बजे के बाद तय किया जाना चाहिए। ताकि स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र इस नशा से दूर रहे।

Leave a Reply

Next Post

राम गोपाल वर्मा की लेस्बियन पर बनी फिल्म ’डैंजरर्स:खतरा’ रिलीज के लिए तैयार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 27 फरवरी 2022। भारत में पहली बार लेस्बियन लव स्टोरी पर बनी राम गोपाल वर्मा की मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल फिल्म डेंजरस :खतरा आखिरकार 8 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। अपने बोल्ड सब्जेक्ट और महिला समलैंगिक प्रेम कहानी को लेकर फिल्म सेंसर […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर