जिस मैच से हुआ था आईपीएल 2023 का आगाज, उन्हीं के बीच मुकाबले से होगा खत्म, गुरु-शिष्य होंगे आमने-सामने

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 27 मई 2023। आईपीएल 2023 अब अपने खिताबी मुकाबले तक पहुंच गया है। शुक्रवार को हुए क्वालिफायर-दो के मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 62 रन से हरा दिया। इसके साथ ही गुजरात की टीम फाइनल में पहुंच गई है। इसे अब अजब संयोग ही कहें कि आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत जिस जगह और जिस मुकाबले के साथ हुई थी, उसी जगह और उन्हीं दो टीमों के बीच मुकाबले के साथ इसका अंत होगा। 

दरअसल, आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के साथ हुई थी। उस मुकाबले में चेन्नई ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 178 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात ने 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 182 रन बनाकर मैच जीत लिया था। अब यही दोनों टीमें फाइनल में भी पहुंची हैं। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है। एक तरफ जहां डिफेंडिंग चैंपियंस हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस होगी तो दूसरी तरफ चार बार की चैंपियन महेंद्री सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स होगी।

दोनों ही टीमों ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है। लीग राउंड में यही दो टीमें अंक तालिका में शीर्ष दो स्थानों पर रही थीं। गुजरात 20 अंकों के साथ शीर्ष पर थी, जबकि चेन्नई 17 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही थी। अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जब ये दोनों टीमें भिड़ेंगी तो हर एक फैंस की सांसें इसी मुकाबले पर टिकी होंगी। सीएसके को जहां हर एक मैदान पर धोनी की वजह से काफी सपोर्ट मिला है और फैंस ने उन्हें हर जगह होम ग्राउंड जैसा महसूस कराया, वहीं दूसरी तरफ शुभमन गिल होंगे, जिन्होंने इस सीजन तीन शतक से सबका दिल जीत लिया।

Leave a Reply

Next Post

चीतों की मौत से चिंतित केंद्र ने पुनर्वास के लिए बनाई समिति, कूनो में विशेषज्ञों का दल करेगा निगरानी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 27 मई 2023। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में तीन शावकों की मौत के बाद, ग्लोबल टाइगर फोरम के महासचिव राजेश गोपाल की अध्यक्षता वाली समिति बनाने का निर्णय लिया गया। उल्लेखनीय है, महत्वाकांक्षी चीता पुनर्वास परियोजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन