बस्तर आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा : 11 फरवरी को जगदलपुर में करेंगे आमसभा, विधानसभा चुनाव का फूंकेंगे बिगुल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 07 फरवरी 2023। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 11 फरवरी को छ्त्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर आ रहे हैं। वे जगदलपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए कार्यकर्ता और पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। नड्डा के इस दौरे को विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। वह कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने पार्टी के नेताओं की बैठक कर तैयारियों की जानकारी ली और राष्ट्रीय अध्यक्ष के बस्तर प्रवास को लेकर निर्देश भी दिए। 

जनसभा स्थल का अभी चयन नहीं
पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने बताय कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की होने वाली सभा के लिए स्थल चयन पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लालबाग मैदान और रेलवे मैदान का मुआयना किया गया है। हालांकि किसी को भी अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यालय में बैठक की गई थी। अब प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के चर्चा और मंत्रणा के बाद सभा स्थल का चयन अंतिम रूप में किया जाएगा। दिन कम रह गए हैं, ऐसे में तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। 

प्रदेश की सत्ता का रास्ता बस्तर से
छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव संभावित है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों दल अपनी ताकत झोंकने में लगे हुए हैं। कहते हैं कि छत्तीसगढ़ कि सत्ता का रास्ता बस्तर से होकर जाता है। जिस दल ने बस्तर की सभी सीटों पर कब्जा कर लिया, उसके लिए सत्ता की राह आसान हो जाती है। अकेले बस्तर संभाग में ही विधानसभा की 21 सीटें हैं। ऐसे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बस्तर दौरे पर पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

नोएडा पुलिस को सूचना दिए किया 9 सटोरियों को गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के दुर्ग पुलिस पर किडनैपिंग केस दर्ज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दुर्ग 07 फरवरी 2023। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित एक अपार्टमेंट से ऑनलाइन सट्टा लॉयन बुक-15 के पांच पैनल चला रहे दुर्ग भिलाई और छत्तीसगढ़ के सटोरियों को गिरफ्तार करना छत्तीसगढ़ पुलिस को भारी पड़ गया। उत्तर प्रदेश के सूरजपुर पुलिस ने दुर्ग पुलिस पर […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड