विश्व कप में भारत को बड़ा झटका, शुभमन गिल की तबीयत खराब; ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना मुश्किल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 06 अक्टूबर 2023। वनडे विश्व कप 2023 में अपना अभियान शुरू करने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की तबीयत बिगड़ गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में उनका खेलना मुश्किल है। हालांकि, पाकिस्तान के साथ मैच से पहले वह पूरी तरह फिट हो सकते हैं। गिल का रविवार के मैच में खेलना संदिग्ध है। गिल के बाहर होने की स्थिति में ईशान किशन और रोहित शर्मा पारी की शुरुआत कर सकते हैं। हाल के दिनों में वनडे में भारत के सबसे शानदार बल्लेबाज गिल कथित तौर पर तेज बुखार से पीड़ित हैं और इस मामले पर अंतिम फैसला लेने से पहले शुक्रवार को उनका डेंगू के लिए परीक्षण किया जाएगा।

टीम के घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, “चेन्नई पहुंचने के बाद से शुभमन को तेज बुखार है। उनके परीक्षण किए जा रहे हैं। शुक्रवार को उनके परीक्षण होंगे और शुरुआती मैच में उनकी भागीदारी पर फैसला किया जाएगा।” सूत्र ने कहा कि पता चला है कि गिल का डेंगू के लिए परीक्षण किया जा रहा है और ऐसे में वह कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे। डेंगू के मरीजों की शारीरिक रिकवरी अलग-अलग होती है और उन्हें ठीक होने और पूरी तरह तैयार होने में आम तौर पर लगभग 7-10 दिन लगते हैं। सूत्र ने कहा, “आइए जल्दबाजी न करें। अगर यह सामान्य वायरल बुखार है, तो वह एंटीबायोटिक्स ले सकते हैं, लेकिन यह पूरी तरह से मेडिकल टीम का फैसला है।”

शुभमन गिल इस साल भारत के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। वह वनडे क्रिकेट में एक हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं, जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है। भारत को विश्व कप जीतना है तो उसमें गिल का रोल बेहद अहम होगा। ऐसे में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी जल्द से जल्द उनके फिट होने की दुआ कर रहे होंगे।

Leave a Reply

Next Post

कानपुर देहात में देवरिया जैसा खूनी संघर्ष: लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से परिवार पर हमला, एक की मौत और पांच घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कानपुर 06 अक्टूबर 2023। कानपुर देहात में भी देवरिया जैसी घटना सामने आई है। यहां जमीनी विवाद को लेकर गजनेर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक पक्ष ने लाठी, डंडों और कुल्हाड़ी से परिवार पर हमला कर दिया। इसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान