कौन बनेगा करोड़पती सीजन 13: बादशाह संग शो में रैपर बने अमिताभ बच्चन, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा- कुर्सी पे बैठ कर……..खेलेंगे केबीसी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 28 नवंबर 2021 । बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन 13 में इस हफ्ते बिग बी कुछ अलग अंदाज में नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर बिग बी ने कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो अपने अंदर के रैपर को बाहर निकालते नजर आ रहे हैं। फोटो में बिग बी सूट के साथ ट्रेंडी सनग्लासेस लगाए हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को देखकर साफ जाहिर हो रहा है कि वो शो में पूरे स्वैग के साथ कोई रैप सॉन्ग गा रहे हैं।

बिग बी ने लिखा रैप सॉन्ग

सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने रैप सॉन्ग लिखा- “कुर्सी पे बैठकर, चश्मा काला डाल कर गले में सोना-चांदी, फोर्सफुली मार कर कपड़े देखों रॉन्ग हैं जी ये गाना फिर भी स्ट्रॉन्ग है जी बिड़िबी दा दा, दा दा दा दा दा… हार मिला नहीं कोई वर्ड मैचिंग लगाकर खेलेंगे केबीसी जानते नहीं एबीसी चलो बंद करो ये पोस्ट ताला मार कर।”

बादशाह आएंगे केबीसी के सेट पर नजर

अमिताभ ने इससे पहले बादशाह के साथ केबीसी के सेट से अपनी एक फोटो शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था, “यो बादशाह के साथ कूल डूड कर रहा हूं।” फोटो में दोनों डांस मूव्स करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की यह फोटो देखकर साफ लग रहा था कि अमिताभ और बादशाह ने केबीसी के मंच पर खूब धमाल मचाया है।

Leave a Reply

Next Post

बीवी से बोला- मुझसे कितना प्यार करती हो, साबित करो, जबरदस्ती मुंह में डाल दिया कीटनाशक; हालत गंभीर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बेमेतरा 28 नवंबर 2021 । छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक सनकी पति ने अपनी ही बीवी को कीटनाशक पिला दिया। उसने पहले अपनी पत्नी से पूछा कि वह उसे कितना प्यार करती है। पत्नी ने कहा- खूब सारा, तो पति बोला सबूत दो। पत्नी ने […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ