गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर राजभवन में बैठक संपन्न, संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए गए ये निर्देश

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 24 जनवरी 2023। राजभवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में राज्यपाल के उप सचिव दीपक कुमार अग्रवाल ने विभिन्न विभागों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय पावन पर्व के उपलक्ष्य पर राजभवन में ध्वजारोहण सहित संध्याकाल में स्वागत समारोह का आयोजन होगा। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारी अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन सजगता से करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

इस बैठक में यह तय किया गया कि स्वागत समारोह के दौरान अतिथियों के आगमन एवं प्रवेश व्यवस्था पुलिस अधीक्षक रायपुर एवं मुख्य सुरक्षा अधिकारी राजभवन द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी। समारोह के आमंत्रण पत्रों का वितरण और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को राजभवन लाने एवं वापस ले जाने की व्यवस्था कलेक्टर रायपुर द्वारा की जाएगी। आयुक्त नगर निगम को राजभवन परिसर एवं सड़कों की साफ सफाई, रंगीन झंडों की व्यवस्था, उद्यान विभाग को सजावटी पौधों तथा लॉन की सफाई की जिम्मेदारी दी गई। समारोह के दौरान ट्रैफिक, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर राजभवन के अधिकारी और रायपुर कलेक्टोरेट, नगर निगम, पी.डब्ल्यू.डी., बिजली, उद्यानिकी, आयुष विभागों के अधिकारी एंव कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

गणतंत्र दिवस की तैयारी का किया गया अंतिम रिहर्सल

शेयर करेगणतंत्र दिवस समारोह में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय करेंगे ध्वजारोहण छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 24 जनवरी 2023। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल आज सवेरे पुलिस परेड ग्राउंड में किया गया। एडीएम आर.ए. कुरूवंशी ने रिहर्सल में मुख्य अतिथि का दायित्व निभाते हुए ध्वजारोहण किया। इस […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड