स्‍वास्‍थ्‍य के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा ‘उपभोक्ता बाजार’: योगी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 19 जनवरी 2026। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र का सबसे बड़ा ‘उपभोक्ता बाजार’ उत्तर प्रदेश है। चिकित्सा प्रौद्योगिकी एवं स्वास्थ्य देखभाल तंत्र में निवेश, नवाचार और वैश्विक सहयोग के लिए यहां आयोजित तीन दिवसीय ‘यूपी हेल्थ टेक कॉन्क्लेव’ की शुरुआत करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘हमारे लिए यह सम्मेलन इसलिए महत्वपूर्ण है कि इस क्षेत्र का सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार उत्तर प्रदेश है।” उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की आबादी 25 करोड़ है और उसके साथ ही अगल-बगल के राज्य तथा पड़ोसी देश नेपाल की भी स्वास्थ्य सुविधाओं का भार इस प्रदेश पर पड़ता है। मुख्यमंत्री ने 2014 में देश में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने और 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए बदलावों का दावा करते हुए कहा कि इस राज्य ने भारत सरकार के साथ मिलकर पिछले आठ-नौ वर्षों के अंदर स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र में परिवर्तन करने में व्यापक सफलता प्राप्त की है। स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को बेहतर करने का प्रयास किया है। 

आदित्‍यनाथ ने कहा, ‘‘2017 से पहले उत्तर प्रदेश में सरकारी और निजी क्षेत्र को मिलाकर कुल 40 मेडिकल कॉलेज थे और आज उत्तर प्रदेश में 81 मेडिकल कॉलेज पूरी तरह क्रियाशील हैं, दो एम्‍स हैं, जिला स्‍तर के 100 से अधिक अस्पताल हैं, जो सरकार द्वारा संचालित होते हैं।” उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र (पीएचसी), सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र (सीएचसी) और ‘वेलनेस सेंटर’ की लंबी श्रृंखला है जो दूर दराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराती है। 

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में व्यापक परिवर्तन और सुविधा मजबूत होने के साथ ही अकेले उत्तर प्रदेश में साढ़े पांच करोड़ प्रधानमंत्री आयुष्मान गोल्डन कार्ड जारी किए गए और उनके लाभार्थियों को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये की स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में इस परिवर्तन के कारण ही मृत्यु दर को नियंत्रित करने और संस्थागत प्रसव को राष्ट्रीय मानक के अनुरूप लाने में सफलता प्राप्त की गयी है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, सम्मेलन को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश को चिकित्सा प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य देखभाल नवाचार और फार्मा विनिर्माण का राष्ट्रीय तथा वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा, “एक समय उत्तर प्रदेश वेक्टर जनित रोगों की चपेट में रहता था। मानसून आते ही इंसेफेलाइटिस (दिमागी बुखार), डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया व कालाजार जैसी बीमारियां विकराल रूप ले लेती थीं। इंसेफेलाइटिस के कारण पिछले 40 वर्षों में उत्तर प्रदेश में लगभग 50 हजार मासूम बच्चों की मृत्यु हुई थी।

आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 में सरकार ने इंसेफेलाइटिस के खिलाफ निर्णायक अभियान शुरू किया और मात्र दो वर्षों के भीतर इस बीमारी को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया और आज उत्तर प्रदेश में इंसेफेलाइटिस से शून्य मौत दर्ज की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब अगला लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘ईज़ ऑफ लिविंग’ विज़न को साकार करना है। इसके लिए प्रौद्योगकी का अधिकतम उपयोग आवश्यक है। आदित्यनाथ ने देश-विदेश के निवेशकों और उद्योग जगत को उत्तर प्रदेश आने का आमंत्रण देते हुए कहा कि प्रदेश में बेहतर अवसंरचना, सुरक्षित वातावरण और एकल खिड़की प्रणाली उपलब्ध है। 

Leave a Reply

Next Post

ईरान के संकट से बचकर वतन लौटे भारतीय: दिल्ली एयरपोर्ट पर भावुक हुए लोग, सरकार ने जारी की नई ट्रेवल एडवाइजरी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 19 जनवरी 2026। ईरान में बढ़ती अशांति और हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच वहां फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार की देर रात दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जब भारतीयों का एक बड़ा समूह उतरा, […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप