‘यह सामान्य मौत नहीं, न्यायिक जांच हो’, बालासोर आत्मदाह मामले में बीजद की मांग

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भुवनेश्वर 16 जुलाई 2025। ओडिशा में बालासोर के एक कॉलेज में 20 वर्षीय छात्रा की मौत के बाद बीजू जनता दल प्रवक्ता लेनिन मोहंती ने इस घटना की न्यायिक जांच की मांग की। उन्होंने दावा किया कि यह कोई सामान्य मौत नहीं है। एएनआई से बात करते हुए मोहंती ने दावा किया कि अधिकारी छात्रा की शिकायत को नजरअंदाज करते रहे, जिसके बाद उसके पास आत्मदाह करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।

लोकसभा भवन का घेराव
बीजद प्रवक्ता ने कहा, ‘हम दुखी हैं। कल हम राज्यस्तरीय विरोध के तहत लोकसभा भवन का घेराव करेंगे। बालासोर में हमने बंद का आह्वान किया है। वह पीड़ित थीं, क्योंकि उसने बाहर निकलने का रास्ता ढूंढ़ने की कोशिश की थी। वह पीड़ित थीं, क्योंकि उनके अपने विभागाध्यक्ष ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। जब उसने प्रिंसिपल को इसकी सूचना दी, तो उन्होंने इसे हल्के में लिया। जब मामला आंतरिक समिति के सामने आया, तो उसी दिन आंतरिक समिति का गठन किया गया। वे दो हफ्ते तक इस पर विचार करती रहीं और बाद में जब उसने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को ट्वीट किया, तो किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। फिर उसने एक कठोर कदम उठाया और अब वह इस दुनिया में नहीं हैं।’

‘यह पहला मामला नहीं है’
उन्होंने आगे कहा कि कई संदेह पैदा हुए हैं। मोहंती ने कहा, ‘हमारे नेताओं को उनसे मिलने नहीं दिया गया। संस्थागत विफलता के कारण उनकी जान चली गई। अग्निशमन यंत्र वहां नहीं है। उस समय दो सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे। यह कोई सामान्य मौत नहीं है और हम न्यायिक जांच चाहते हैं। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। वे विफल रहे हैं। यह पहला मामला नहीं है।’

एक साल में दुष्कर्म के 3054 से ज्यादा मामले
उन्होंने आगे कहा कि पिछले एक साल में दुष्कर्म के 3054 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। बीजद नेता ने कहा, ‘कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। 10 दिन पहले गोपालपुर में एक सामूहिक दुष्कर्म हुआ था और उससे 10 दिन पहले उसी जगह पर एक और सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। क्योंझर में एक आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म हुआ था।’ बीजद ने पीड़ित परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये के मुआवजे और घटना की न्यायिक जांच की भी मांग की है।

17 जुलाई को ‘ओडिशा बंद’ का आह्वान
इस बीच, कांग्रेस समेत आठ विपक्षी राजनीतिक दलों ने मंगलवार को बालासोर की 20 वर्षीय छात्रा की मौत के मामले में एकजुट होकर 17 जुलाई को ‘ओडिशा बंद’ का आह्वान किया और राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और न्यायिक जांच की मांग की। सीपीआई (एम) नेता सुरेश पाणिग्रही ने एएनआई को बताया, ‘संयुक्त विपक्ष ने 17 जुलाई को ओडिशा बंद रखने का संकल्प लिया है।’

कॉलेज छात्रा की मौत पर सियासी संग्राम
इससे पहले ओडिशा में दुष्कर्म पीडिता कॉलेज छात्रा की मौत को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला बोला। राहुल ने मंगलवार को आरोप लगाया कि यह व्यवस्था जनित संगठित हत्या से कम नहीं है। कॉलेज छात्रा के उत्पीड़न और मौत के विरोध कांग्रेस के नेतृत्व में आठ विपक्षी दलों ने 17 जुलाई को ओडिशा बंद का आह्वान किया है। राहुल ने आरोप लगाया कि जिन लोगों को छात्रा की रक्षा करनी थी, वे ही उसे तोड़ते रहे। उन्होंने एक पोस्ट में कहा, बहादुर छात्रा ने यौन उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई, लेकिन न्याय दिलाने के बजाय, उसे धमकाया गया, प्रताड़ित किया गया और बार-बार अपमानित किया गया।

Leave a Reply

Next Post

बीते तीन दिन में 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, केजरीवाल ने भाजपा पर कसा तंज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 16 जुलाई 2025। दिल्ली के द्वारका स्थित सेंट थॉमस स्कूल और वसंत वैली स्कूल में ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है। वहीं अब तक पांच स्कूलों को आज धमकी भरे ई-मेल आए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण