Punjab election 2022: सांसद सनी देओल का न दिखना बन रहा मुद्दा, चुनाव में भाजपा को पड़ सकता भारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

गुरदासपुर (पंजाब) 02 फरवरी 2022। 2019 में गुरदासपुर से भाजपा से लोकसभा चुनाव जीत कर फिल्म अभिनेता से नेता बने सनी देओल अपने वादे से मुकर गए हैं। अब वह पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के प्रचार के लिए नहीं पहुंच पाएंगे। बताया जा रहा है कि वह इन दिनों बीमार हैं और उन्हें चिकित्सकों ने आराम करने की सलाह दी है। जिसको लेकर पार्टी प्रत्याशियों में प्रचार को लेकर पशोपेश की स्थिति बनी हुई है। सनी इससे पहले हुए पंजाब के निकाय चुनाव में भी प्रत्याशियों के प्रचार के लिए नहीं पहुंचे थे। गुरदासपुर के लोकसभा सांसद सनी देओल की गैर मौजूदगी विधानसभा चुनावों में इन दिनों फिर चर्चा में है। इसका खामियाजा भाजपा को पूरे पंजाब में भुगतना पड़ सकता है और भाजपा की सीटों पर इसका विपरीत असर देखने को मिलेगा। मुख्य कारण है कि सनी देओल कोई आम नाम नहीं हैं और पंजाब के लोग उन्हें और उनके काम के बारे में भली-भांति परिचित हैं। पूरे पंजाब में चर्चा जोरों पर है कि गुरदासपुर के लोगों के साथ धोखा हुआ है और गुरदासपुर के लोग ऊंची दुकान देखकर फंस गए, उन्हें पकवान फीका ही नसीब हुआ है। 

एक तरफ विधानसभा 2022 के चुनाव को अब सिर्फ 20 दिन बचे हैं। सांसद की ओर से लंबे समय से हलके में न दिखना भाजपा वर्करों में भारी निराशा का कारण बन रहा है। यही नहीं जनता भी सांसद की गैर मौजूदगी से परेशान है। सनी देओल के इस रवैये से कांग्रेसी भी तंज कसते हुए वोटरों को याद करवा रहे हैं कि आपको बताया था कि रील हीरो और रीयल हीरो में अंतर होता है। आप नहीं माने और अब भुगत रहे हैं। 

पैराशूट उम्मीदवारों की मिसाल बने सनी
पंजाब के विभिन्न हलकों में पैराशूट नेताओं की मिसाल सनी देओल के रूप में विपक्ष दे रहा है। विपक्ष के नेताओं का कहना है कि कभी ऐसे नेताओं को वोट मत दो, जिसका नाम बड़ा हो लेकिन दर्शन छोटे। कोरोना काल की शुरुआत में गुरदासपुर के सांसद सनी देओल आए और लोगों से मिलने के बजाय महज अधिकारियों से मिलकर औपचारिकता पूरी कर चले गए। 

किसान संघर्ष के दौरान भी साधे रहे चुप्पी
सनी देओल ने किसान संघर्ष के दौरान भी पंजाबियों के लिए एक भी शब्द नहीं बोला और महज पार्टी की हां में हां मिलाई। जिससे पंजाब के लोग काफी नाराज हैं। बेशक देश के प्रधानमंत्री ने तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया है लेकिन सनी देओल की चुप्पी पंजाबियों के गले नहीं उतर रही। जानकारी के अनुसार सनी देओल अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुटे हैं और चुनाव में प्रचार के लिए पंजाब आ सकते हैं। उनकी ओर से हलके की तरक्की के लिए कोई विशेष प्रयत्न न करने पर भी लोगों में नाराजगी है।

Leave a Reply

Next Post

विचारोत्तेजक फिल्मों और अलग किरदारों में नजर आएंगी यामी गौतम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 02 फरवरी 2022। यामी गौतम के पास आने वाले वर्ष के लिए विभिन्न रंगों के पात्रों का एक रोमांचक लाइन-अप  है। एक दिलचस्प मनोवैज्ञानिक थ्रिलर से लेकर सामाजिक रूप से प्रासंगिक मुद्दों पर आवाज उठाने तक – पावरहाउस कलाकार अपनी भूमिकाओं के साथ समाज में […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप