आईपीएल 2023: लगातार दूसरी जीत पर राजस्थान-पंजाब की नजर, नहीं खेलेंगे रबाडा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 05 अप्रैल 2023। आईपीएल 2023 में आज (5 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी. यह टूर्नामेंट का मैच नंबर आठ होगा. यह मैच गुवाहटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच के ज़रिए दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अपना-अपना दूसरा मुकाबला खेलेंगी। गुवाहटी के मैदान पर उतरने से पहले दोनों ही टीमें अपने पहले मुकाबले में विजयी रहे चुकी हैं। अब पंजाब और राजस्थान के बीच खेले जाने वाले मैच में कौन सी टीम बाज़ी मार सकती है, आइए जानते हैं।

दोनों टीमों ने जीत के साथ की टूर्नामेंट की शुरुआत 

आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स ने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 72 रनों से शिकस्त दी थी, वहीं पंजाब किंग्स ने डकवर्थ लुईस नियम के चलते कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 रनों से हराया था. ऐसे में दोनों के बीच खेले जाने वाला यह मुकाबला काफी दिलचस्प होगा।

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड 

आईपीएल में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स अब तक कुल 24 मैच खेले गए हैं, जिसमें राजस्थान ने 14 में जीत अपने नाम की है, जबकि पंजाब किंग्स ने 9 मुकाबले जीती है और दोनों के बीच एक मैच टाई रहा है। वहीं दोनों के बीच खेले गए पिछले पांच मैचों में राजस्थान ने 4 बार जीत अपने नाम की है। 

किसके जीतने की ही ज़्यादा उम्मीद? मैच प्रीडिक्शन

राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले जाने वाले मैच में जीत की बात करें तो इस मुकाबले में आकंड़ों के हिसाब से राजस्थान रॉयल्स की पलड़ा भारी लग रहा है. हालांकि इस बार पंजाब किंग्स के पास कगीसो रबाडा और अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाज़ों के साथ शानदार बॉलिंग अटैक है. वहीं राजस्थान की टीम जॉस बटलर, यशस्वी जयसवाल और कप्तान संजू सैमसन जैसे मज़बूत टॉप ऑर्डर के साथ मैदान पर उतरेगी।

यह मैच गुवाहटी में खेला जाना है। यह गुवाहटी में खेला जाने वाला आईपीएल का पहला मैच होगा. ऐसे में मैदान के आईपीएल आंकड़ों से अनुमान नहीं लगाया जा सकता है. हालांकि इस मैच में राजस्थान रॉयल्स फेवरेट रहेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम बाज़ी मारती है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरॉन हेटमायर, रियान पराग, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल।

पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, शाहरुख खान, सैम करन, नाथन एलिस, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

Leave a Reply

Next Post

कार एक्सीडेंट के बाद पहली बार आईपीएल मैच देखने स्टेडियम पहुंचे ऋषभ पंत, फैंस को देख हुए खुश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 05 अप्रैल 2023। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया आईपीएल के 16वें सीजन के 7वें मैच दिल्ली कैपिटल्स और चैंपियन गुजरात टाइटंस का रोमांचक रहा। मैच के दौरान फैंस को लंब समय के बाद कार दुर्घटना के बाद पहली बार ऋषभ पंत […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'