केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP का प्रदर्शन, आतिशी-सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में लिया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 22 मार्च 2024। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसी ने बीते कल उनसे एक घंटे से अधिक समय तक पूछताछ करने के बाद अरेस्ट किया है। ईडी केजरीवाल को आज PMLA कोर्ट में पेश करेगी और उनकी 10 दिनों की रिमांड की मांग कर सकती है। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने कैबिनेट मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज को हिरासत में ले लिया।

सीएम की परिवार घर में नजरबंद- सौरभ भारद्वाज
पुलिस ने दोनों मंत्रियों को पुलिस की एक बस में बिठा दिया। हिरासत में लिए जाने के बाद सौरभ भारद्वाज ने कहा, ”हम सुप्रीम कोर्ट के समक्ष कहेंगे कि अरविंद केजरीवाल को अपने वकील और परिवार से मिलने की अनुमति दी जानी चाहिए और उन्हें अपना आधिकारिक काम करने की भी अनुमति दी जानी चाहिए। केजरीवाल के परिवार को घर में नजरबंद कर दिया गया है।

आप समर्थकों ने केंद्र के खिलाफ नारेबाजी की
आईटीओ पर पार्टी के कई नेता और समर्थक आप और भाजपा के कार्यालयों के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इलाके में धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए पुलिस ने उन्हें वहां से चले जाने के लिए कहा। आप के समर्थकों ने भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर अवरोधक लगा दिए हैं और इसे यातायात के लिए अवरुद्ध कर दिया है।

भाजपा कार्यालय वाली सड़क पर अवरोधक लगाए गए
इसी मार्ग पर दोनों पार्टियों के मुख्यालय स्थित हैं। पुलिस ने पार्टी समर्थकों के प्रदर्शन को देखते हुए आप मुख्यालय से भाजपा कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क पर भी अवरोधक लगा दिए हैं। वे क्षेत्र में प्रवेश करने वालों के पहचान पत्रों की भी जांच कर रहे हैं। केजरीवाल को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस बोली- बीजेपी को अपने नेताओं पर भरोसा नहीं, दूसरे दलों के लोगों को पार्टी में करा रहे शामिल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 22 मार्च 2024। कांग्रेस के दो बार के पूर्व विधायक के बेटे समेत बड़ी संख्या में लोगों ने पिछले दिनों बीजेपी में प्रवेश किया। इस मामले में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा […]

You May Like

सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब....|....भारत की ऐतिहासिक जीत पर जश्न में डूबा देश, सड़कों पर उतरे लोग....|....गया से ग्लैमर तक: अरविंद कुमार सिन्हा की जज़्बे भरी उड़ान