चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुए ऑस्ट्रेलिया को एक और झटका, स्टीव स्मिथ ने वनडे से लिया संन्यास

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दुबई 05 मार्च 2025। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भारत से मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को एक और झटका लगा है। टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभालने वाले स्टीव स्मिथ ने वनडे प्रारूप को अलविदा कह दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को इसकी घोषणा की है। ऑस्ट्रेलिया को मंगलवार को भारत के हाथों चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में स्मिथ टीम की कमान संभाल रहे थे। वह टेस्ट खेलते रहेंगे और टी20 अंतरराष्ट्रीय में वह काफी समय से टीम से बाहर चल रहे हैं।

कोहली ने स्मिथ को गले लगाया
मंगलवार को टीम इंडिया की जीत के बाद कोहली स्मिथ से गले मिलते दिखे थे। इसे स्मिथ के संन्यास से भी जोड़ा जा रहा है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं है कि स्मिथ ने कोहली को इसकी जानकारी दी थी या नहीं। स्मिथ और कोहली दोनों को मौजूदा समय के चार सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है। स्मिथ को जहां टेस्ट में महारत हासिल है, वहीं कोहली को वनडे में बेस्ट माना जाता है।

स्मिथ का वनडे करियर
स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 170 वनडे खेले और 5800 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 43.28 का और स्ट्राइक रेट 86.96 का रहा। वनडे में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 164 रन की है। वनडे में उन्होंने 35 अर्धशतक और 12 शतक लगाए हैं। स्मिथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कुछ फॉर्म में नहीं थे। उन्होंने तीन पारियों में 48.50 की औसत से 97 रन बनाए थे। भारत के खिलाफ 73 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही। स्मिथ को शमी ने फुल टॉस गेंद पर क्लीन बोल्ड किया था। स्मिथ ने 19 फरवरी, 2010 को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। वह 2015 और 2023 में दो बार वनडे विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

टेस्ट में स्मिथ के शानदार आंकड़े
हालांकि, स्मिथ टेस्ट में अपनी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने सबसे लंबे प्रारूप में कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं। 116 टेस्ट की 206 पारियों में स्मिथ ने 56.75 की औसत से 10,271 रन बनाए हैं। 239 रन की पारी उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही है। इस दौरान उन्होंने 36 शतक और 41 अर्धशतक बनाए हैं। इनमें चार दोहरे शतक भी शामिल हैं। स्मिथ ने 67 टी20 मुकाबले भी खेले हैं। इसमें उन्होंने 24.86 की औसत और 125.46 के स्ट्राइक रेट से 1094 रन बनाए। टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने पांच अर्धशतक भी लगाए हैं।

Leave a Reply

Next Post

36 साल की उम्र में भी रन चेज में विराट कोहली जैसा कोई नहीं, खुद बताया सफलता का राज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 05 मार्च 2025। विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी बेमिसाल बल्लेबाजी से भारत को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 विकेट से जीत दिलाई। कोहली ने 84 रन की शानदार पारी खेली, जिससे भारत ने 264 रन के लक्ष्य […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी