ईडन में धोनी ने खड़गपुर रेलवे स्टेशन को किया याद, फैंस की भीड़ देख बोले- मुझे फेयरवेल देने आए हैं

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 24 अप्रैल 2023। महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से संन्यास के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद कहा था वह करियर के अंतिम दौर में हैं। अब धोनी ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ रविवार (23 अप्रैल) को हुए मुकाबले के बाद कहा कि ईडन गार्डन्स में बड़ी संख्या में दर्शक उनके फेयरवेल देने आए हैं। धोनी के इस बयान को भी आईपीएल से उनके संन्यास को जोड़ा जा रहा है।

धोनी को कोलकाता के खिलाफ बल्लेबाजी का पर्याप्त मौका नहीं मिला। उन्होंने तीन गेंद पर नाबाद दो रन बनाए। हालांकि, वह कप्तानी और विकेटकीपिंग से टीम में भरपूर योगदान दे रहे हैं। चोट से जूझ रही चेन्नई की टीम को युवाओं के सहारे पांच मैचों में जीत दिलवा चुके हैं। ईडन गार्डन्स पर कोलकाता के फैंस से ज्यादा चेन्नई को सपोर्ट करने वाले दर्शक ज्यादा दिखाई दिए।

खड़गपुर में करता था नौकरी: धोनी
दर्शकों को बड़ी संख्या में देख धोनी को खड़गपुर रेलवे स्टेशन की याद आ गई। उन्होंने मैच से पहले टॉस के दौरान कहा, “मैंने यहां पर काफी क्रिकेट खेली है। मैं खड़गपुर में नौकरी करता था। वह यहां से दो घंटे की दूरी पर है। प्यार वहीं से आता है।” धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण से पहले रेलवे में टिकट कलेक्टर (टीसी) थे। उन्होंने खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर नौकरी की थी।

धोनी ने दर्शकों को कहा शुक्रिया
मैच जीतने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान धोनी ने दर्शकों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, “मैं बस समर्थन के लिए दर्शकों को शुक्रिया कहना चाहता हूं। वह बड़ी संख्या में यहां आए हैं। इनमें से ज्यादातर लोग अगले मैच में कोलकाता की जर्सी में आएंगे। वे मुझे विदाई देने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए दर्शकों को बहुत-बहुत धन्यवाद।

शीर्ष पर पहुंची चेन्नई की टीम
इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। उसके सात मैचों में पांच जीत और दो हार के साथ 10 अंक हैं। वहीं, कोलकाता की टीम के सात मैचों में दो जीत और पांच हार के साथ चार अंक हैं। टीम अंक तालिका में आठवें स्थान पर है।

Leave a Reply

Next Post

नाथ ने सीएम शिवराज पर साधा निशाना, बोले- किसानों की आय दोगुनी होने की रिपोर्ट करें सार्वजनिक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 24 अप्रैल 2023। मध्य प्रदेश में चुनावी साल में नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई। सोमवार को पूर्व सीएम कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा। कमलनाथ ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी होने की रिपोर्ट को करें सार्वजनिक। पीसीसी चीफ […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च