5 अगस्त को राम के रंग में रंगेगा न्यूयॉर्क का टाइम्स स्क्वायर,टाइम्स स्कॉयर पर दिखेगा ‘राम मंदिर’ और अयोध्या का मॉडल

शेयर करे

5 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे अयोध्या में राम मंदिर का भूमिपूजन

विशाल नैस्डेक स्क्रीन के अलावा 17,000 वर्ग फीट वाली एलईडी स्क्रीन पर भगवान राम के त्रिआयामी (थ्रीडी) चित्रों का प्रदर्शन किया जाएगा

सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक हिंदी और अंग्रेजी में ‘जय श्री राम’ प्रदर्शित किया जाएगा

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

न्यूयार्क 30 जुलाई 2020 अयोध्या में पांच अगस्त को राम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर यहां स्थित टाइम्स स्क्वायर में विशाल बिलबोर्ड पर भगवान राम और भव्य राम मंदिर के त्रिआयामी (थ्रीडी) चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे। आयोजकों का कहना है कि इस ऐतिहासिक क्षण को संजोने वाला यह अपनी तरह का अनोखा आयोजन होगा।

5 अगस्त को भगवान राम के चित्रों का प्रदर्शन

अमेरिका भारत सार्वजनिक मामलों की समिति के अध्यक्ष जगदीश सेव्हानी ने बुधवार को कहा कि न्यूयार्क में पांच अगस्त को उस ऐतिहासिक क्षण का जश्न मनाने की तैयारी की जा रही है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे। सेव्हानी ने कहा कि विशाल नैस्डेक स्क्रीन के अलावा 17,000 वर्ग फीट वाली एलईडी स्क्रीन पर त्रिआयामी (थ्रीडी) चित्रों का प्रदर्शन किया जाएगा।

राम मंदिर और ‘जय श्री राम’ दिखेगा

पांच अगस्त को सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक हिंदी और अंग्रेजी में ‘जय श्री राम’ प्रदर्शित किया जाएगा और भगवान राम के चित्र और वीडियो, मंदिर की संरचना के त्रिआयामी चित्र तथा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शिलान्यास करने के चित्र कई होर्डिंग्स पर प्रदर्शित किए जाएंगे। टाइम्स स्क्वायर पर लगे यह बिल बोर्ड दुनिया के सबसे बड़े और आकर्षक बिल बोर्ड में से एक हैं और पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

टाइम्स स्कॉयर पर जुटेंगे भारतीय समुदाय के लोग

सेव्हानी ने कहा कि भारतीय समुदाय के लोग भी पांच अगस्त को टाइम्स स्क्वायर पर एकत्र होकर उत्सव मनाएंगे और मिठाइयां बाटेंगे। उन्होंने कहा कि यह एक जीवनकाल या एक शताब्दी में एक बार होने वाली घटना नहीं है। यह मानव जाति के जीवनकाल में एक बार होने वाली घटना है। हम इसे उत्सव के रूप में मनाना चाहते हैं और राम जन्मभूमि शिलान्यास का उत्सव मनाने के लिए टाइम्स स्क्वायर से बेहतर स्थान नहीं हो सकता।

राम मय होगा टाइम्स स्कॉयर

उन्होंने कहा कि पांच अगस्त को टाइम्स स्क्वायर भगवान राम के चित्रों से पटा होगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर निर्माण पूरे विश्व के हिंदुओं के सपने सच होने जैसा है। छह साल पहले हमने नहीं सोचा था कि ऐसा दिन भी आएगा। लेकिन मोदी के नेतृत्व में यह दिन आया है और हम इसे उचित तरीके से मनाना चाहते हैं।

Leave a Reply

Next Post

मोदी सरकार के अनलॉक 3 के प्रावधान शुतुरमुर्गी - सुशील आनंद शुक्ला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर /30 जुलाई 2020। कांग्रेस ने केंद्र सरकार द्वारा अनलॉक 3 के तहत जारी छूट के प्रावधानों को अव्यवहारिक बताया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश की जमीनी हालात को नजरअंदाज कर के यह निर्णय लिया है […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट