नीतीश आज बनेंगे राजग विधायक दल के नेता, विभागों का बंटवारा भी तय

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली/ पटना 19 नवंबर 2025। नीतीश कुमार का बतौर मुख्यमंत्री 10वीं बार शपथ लेने का रास्ता साफ हो गया है। बुधवार को पहले उन्हें जदयू विधायक दल का नेता चुना जाएगा। फिर भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद इसी दिन राजग विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इस बीच मंगलवार को जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह की गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई तीन घंटे की मैराथन बैठक में मंत्रालयों के बंटवारे पर भी सहमति बन गई है।

विधानसभा अध्यक्ष का पद पहले की तरह भाजपा के पास रहेगा। इस पद के लिए भाजपा के वरिष्ठतम विधायक प्रेम कुमार के नाम की चर्चा है। नीतीश को नेता चुने जाने के लिए बुलाई गई राजग विधायक दल की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को दोपहर में गांधी मैदान में होगा। समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, राजग के सभी सहयोगी दलों के नेता, राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्री समेत सभी दलों के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। 

नीतीश ने तैयारियों का जायजा लिया
बिहार में सत्ता के नए समीकरणों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान पहुंचकर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। 20 नवंबर को प्रस्तावित इस समारोह को राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि नीतीश कुमार 10 वीं बार फिर सत्ता की कमान संभालने जा रहे हैं। नई सरकार के गठन और एनडीए की मजबूत रणनीतिक स्थिति के बीच इस समारोह को भव्य बनाने की तैयारियां चल रही हैं। मुख्यमंत्री ने मंच निर्माण, वीवीआईपी बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा घेरा, अतिथियों के मार्ग निर्धारण और भीड़ प्रबंधन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 

मंत्रिमंडल में भाजपा-जदयू की बराबर की भागीदारी
जदयू सूत्रों के मुताबिक नई सरकार में भाजपा और जदयू को बराबर की भागीदारी मिलेगी। दोनों दलों के संभवत: 14-14, लोजपा के तीन और एलजेपीआर व आरएलएम को एक-एक सीटें मिलेंगी। सरकार में पहले की तरह भाजपा के दो डिप्टी सीएम होंगे। मंत्रिमंडल   में महिलाओं को एेतिहासिक भागीदारी मिलेगी।

केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए मौर्य भाजपा संसदीय बोर्ड ने विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए बुधवार को हो रही बैठक के लिए यूपी सरकार के डिप्टी सीएम केशव मौर्य को केंद्रीय पर्यवेक्षक, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Next Post

फिल्म देखकर घर लौट रहे परिवार की ट्रक से टकराई गाड़ी, सड़क हादसे में से पांच की हुई मौत और सात घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जगदलपुर 19 नवंबर 2025। बड़े डोंगर में रहने वाला एक परिवार स्कॉर्पियो में सवार होकर बीती रात फिल्म देखने के लिए कोंडागांव आया हुआ था। जहां से वापस जाने के दौरान अचानक उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में पांच लोगों […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब