खाकोवका बांध तबाह होने से आई बाढ़ में 16 की मौत, 31 लापता, 14 लाख लोग प्रभावित

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 18 जून 2023। यूक्रेन में खोकवका बांध के टूटने से आई बाढ़ से 16 लोगों की मौत हो गई है और 31 लोग लापता हैं। यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। छह जून को बांध के टूटने से कई गांव और बड़ी मात्रा में खेती की जमीन तबाह हो गई है। साथ ही बड़े इलाके में बिजली-पानी की सप्लाई बाधित हो गई है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि बांध किसी हमले में टूटा या फिर ढांचागत असफलता इसके टूटने की वजह बनी। 

बाढ़ग्रस्त इलाकों से 3600 लोग सुरक्षित बचाए गए
यूक्रेन का आरोप है कि रूस ने बांध पर हमला किया, जिससे बांध क्षतिग्रस्त हुआ। वहीं रूस, यूक्रेन पर उसके कब्जे वाले क्रीमिया पर हमले का आरोप लगा रहा है। यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने बताया कि बाढ़ग्रस्त इलाकों से 3614 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है, जिनमें 474 बच्चे और 80 बुजुर्ग शामिल हैं। यूक्रेन के खेरसान और मिकोलेव प्रांत में अभी भी करीब 1300 घर बाढ़ से प्रभावित हैं। 

बाढ़ से 14 लाख लोग प्रभावित
यूक्रेन में करीब 14 लाख लोग खाकोवा बांध के टूटने से आई बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित दक्षिण खेरसान, निप्रोपेत्रोस्क और मिकोलेव क्षेत्र के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। यूक्रेन सरकार ने बाढ़ प्रभावितों को 42 मिलियन डॉलर की आर्थिक मदद देने का एलान किया है। साथ ही जिन लोगों की संपत्ति को बाढ़ से नुकसान हुआ है, उन्हें भी अलग से आर्थिक मदद दी जाएगी। 

बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा
रूस के कब्जे वाले खेरसान प्रांत के प्रमुख आंद्रे एलेक्सेंको ने बताया कि 29 लोगों की मौत हुई है। जिनमें से 12 लोग ओलेस्की और 13 लोग होला प्रिस्टन और चार लोग नोवा खाकोवा इलाके के हैं। बता दें कि खेरसान प्रांत यूक्रेन की निप्रो नदी के पश्चिमी तट पर बसा है। पहले यहां रूस का कब्जा था लेकिन बाद में यूक्रेन ने वापस इस पर कब्जा कर लिया। खेरसान का कुछ हिस्सा निप्रो नदी के पूर्वी तट पर भी है, जो अभी भी रूस के कब्जे में है। 

Leave a Reply

Next Post

24 घंटों में 6 बार आया भूकंप; दो तेज झटके तो 11 मिनट के अंतराल पर, बाल-बाल बची जानें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लद्दाख 18 जून 2023। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पिछले 24 घंटों में करीब छह बार जमीन को कांपते हुए महसूस किया गया। इतना ही नहीं, जम्मू-कश्मीर में तो महज 11 मिनट के अंतराल पर ही लगातार दो भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान