होम वोटिंग अंतर्गत जिले में 145 बुजुर्ग एंव दिव्यांग मतदाताओं ने मंगलवार को किया मतदान ।

SAZID
शेयर करे

विधानसभा आम निर्वाचन 2023

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

एमसीबी (सरगुजा) छत्तीसगढ़– होम वोटिंग के अंतर्गत मंगलवार को जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र के 80 वर्ष से अधिक की आयु के कुल 94 बुजुर्ग तथा चलने-फिरने में असमर्थ 51 दिव्यांग मतदाताओं ने अपने घरों में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसके अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत के 33, तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 02 मनेंद्रगढ़ के 61 बुजुर्ग मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत के 28, तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 02 मनेंद्रगढ़ के  23 दिव्यांग मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देशानुसार जिले में होम वोटिंग के अंतर्गत मतदान के कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी। मतदान दल के सभी अधिकारी-कर्मचारी माइक्रो आब्जर्वर तथा रूट प्रभारी के साथ निर्धारित समय में मतदाताओं के घरों में पहुंचकर मतदान के कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। मतदान करने के पश्चात् बहुत ही प्रसन्न नजर आ रहे जिले के दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं ने अपने लिए अत्यंत उपयोगी एवं महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के इस महत्वपूर्ण व्यवस्था के कारण आज उन्हें अपने शारीरिक असमर्थता के बावजूद भी अपने घर में मताधिकार का प्रयोग करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की होम वोटिंग की नई व्यवस्था हमारे लिए अच्छी सुविधा है। इसके फलस्वरूप अब निःशक्त हो या सशक्त देश के प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी अनिवार्य रूप से भागीदारी सुनिश्चित करा सकता है।

Leave a Reply

Next Post

आरके एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर ने तुलजापुर (उस्मानाबाद) में ६ लाख लोगों के लिए मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मुंबई 09 नवंबर 2023। तुलजापुर (उस्मानाबाद) के इतिहास में पहली बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक, डॉ. धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में आरके एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर और डॉक्टर 365 ने 6 लाख लोगों के लिए विश्व का सबसे बड़ा मुफ्त चिकित्सा शिविर का […]

You May Like

महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया