भोलेनाथ विवाद पर रैपर बादशाह ने मांगी माफी, बदले गए ‘सनक’ के पुराने लिरिक्स

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 24 अप्रैल 2023। बॉलीवुड के रैपर बादशाह अपने गानों से फैंस के दिलों पर राज करते हैं। उनके रैप गानों को युवा पीढ़ी के लोग खासतौर से पसंद करते हैं। वह अपने गानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि कई बार ऐसा होता है कि सिंगर उनके गानों में इस्तेमाल किए गए शब्दों को लेकर लगातार विवादों में बने रहते हैं। अब बादशाह अपने नए गाने को लेकर लगातार विवादों में घिरे हुए हैं। इस गाने के खिलाफ सिंगर का जमकर विरोध देखने को मिला है और रैपर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई गई है, जिसके बाद उन्होंने माफी मांगी है। 

इंस्टाग्राम पर साझा किया पोस्ट
बादशाह के गाने सनक पर जमकर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब इस पूरे मामले पर सिंगर ने माफी मांग ली है। रैपर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह गलती से भी किसी की भी भावनाओं के आहत करना नहीं चाहते हैं। उन्होंने लिखा, ‘मेरी जानकारी में आया कि मेरी हालिया रिलीज में से एक सनक ने कुछ लोगों की भावनाएं आहत की हैं। मैं कभी भी जानबूझकर या अनजाने में किसी को ठेस नहीं पहुंचाऊंगा।

बदले गए लिरिक्स
उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं अपनी आर्टिस्टिक क्रिएशन और म्यूजिकल कंपोजीशन को बहुत ईमानदारी के साथ आपतक पहुंचाता हूं। हाल में हुई घटना के बाद मैंने इस बारे में ठोस कदम उठाते हुए अपने गानों के कुछ हिस्सों को बदला है और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नए वर्जन के साथ पुराने वर्जन को बदल दिया है, ताकि कोई और इससे आहत न हो।

रैपर ने मांगी माफी
बादशाह ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, रिप्लेसमेंट में थोड़ा समय लगेगा, जिसके बाद नया वर्जन रिलीज हो जाएगा। मैं सभी से विनम्र निवेदन करता हूं कि तब तक थोड़ा धैर्य रखें और उन सभी से माफी मांगता हूं जिन्हें मैंने अनजाने में ठेस पहुंचाई है। मेरे फैंस मेरे लिए सबसे बड़ा सपोर्ट हैं और इसीलिए मैं उनको सबसे ज्यादा तवज्जो देता हूं। 

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी ने आज सरकारी बंगले की चाबी अधिकारियों को सौंपी, कहा-'सच बोलने की कीमत चुकाई'

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 24 अप्रैल 2023। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नयी दिल्ली में अपना आधिकारिक बंगला खाली करने के एक दिन बाद रविवार को केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और कहा कि पार्टी ने बंगला वापस लेकर अच्छा काम किया है, […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ