मशहूर कोरियोग्राफर शिव शंकर का निधन, सोनू सूद, प्रभु देवा समेत इन सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 29 नवंबर 2021। मशहूर करियोग्राफर शिव शंकर का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। शिव शंकर कुछ समय पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे, हालांकि बाद में उनका टेस्ट नेगेटिव आ गया था। लेकिन 28 नवंबर की रात उन्होंने आखिरी सांस ली और इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। शिव शंकर के निधन के बाद बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के साथ-साथ तमाम कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है और शोक व्यक्त किया है। सोनू सूद, शिव शंकर के इलाज में उनकी मदद कर रहे थे। सोनू सूद ने ट्विटर के ज़रिए इस बात की जानकारी भी दी थी वो शिव शंकर के परिवार के संपर्क में हैं।

आपको बता दें कि शिव शंकर कुछ दिन पहले कोरोना वायरस की चपेट में आए थे जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। हालात बिगड़ते देख उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया जहां रविवार 28 नंवबर को उन्होंने आखिरी सांस ली। शिव शंकर खासतौर पर साउथ सिनेमा के जानेमाने कोरियोग्राफर थे। शिव शंकर ने ज्यादातर तेलुगु और तमिल फिल्मों में अपनी कोरियोग्राफी दी है। 800 फिल्मों में अपनी ताल पर स्टार्स को नचाने वाले शिव शंकर एस.एस राजामौली की फिल्म ‘मगधीरा’ में ‘धीरा-धीरा’ गाने की कोरियेग्राफी के लिए नेशनल फिल्म फेयर अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।

सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

शिव शंकर ने निधन पर सोनू सूद ने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘शिव शंकर मास्टर जी के निधन की खबर सुनकर दिल टूट गया। हमने उन्हेंने बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंज़ूर था। हम हमेशा आपको मिस करेंगे मास्टर जी। भगवान उनके परिवार को इस दुख से लड़ने की ताकत दे। सिनेमा हमेशा आपको याद करेगा सर’। बाहुबली’ निर्देशक एस.एस राजामौली ने ट्वीट कर लिखा, ‘ये जानकर बहुत दुख हुआ कि मास्टर गुरू शिव शंकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। मगधीर में उनके साथ काम करन एक यादगार तजुर्बा रहा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे’।

Leave a Reply

Next Post

गुरु तेग बहादुर ने एशिया के देशों में चेतना जगाने का काम किया : प्रो. हरमहेंद्र सिंह बेदी

शेयर करेहिंदी विश्‍वविद्यालय में गुरु तेग बहादुर की जयंती पर राष्ट्रीय संगोष्ठी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर वर्धा 29 नवंबर 2021 : महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय में नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर की 400वीं जयंती वर्ष के अवसर पर ‘गुरु तेग बहादुर जी की वाणी का संदेश’ विषय पर  आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्‍वविद्यालय के कुलाधिपति […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान