संशोधित तीन काले कानूनों के विरोध में कांग्रेस की पत्रिका में सारे सवालों के जवाब : शैलेश नितिन त्रिवेदी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 10 अक्टूबर 2020। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज केन्द्र सरकार के किसान मजदूर विरोधी तीन काले कानूनों पर एक पुस्तिका का विमोचन किया। इस पुस्तिका में उन सभी सवालों के जवाब है जो किसानों, मजदूरों और आम जनता में उठ रहे हैं। प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मंत्रिमंडलन के सभी सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने इसका विमोचन किया। इस पुस्तिका में बताया गया है कि कांग्रेस इसका विरोध क्यों कर रही है और क्यों जनता को इन काले कानूनों का विरोध करना चाहिए। 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि इस पुस्तिका में क्या इस कानून से कृषि उपज मंडियां ख़त्म हो जाएंगी ? मंडी और समिति खत्म होने से क्या नुकसान है? क्या किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलेगा ? समर्थन मूल्य पर सबसे बड़ा झूठ क्या है? क्या समर्थन मूल्य ख़त्म करने के लिए भ्रम फैला रही है मोदी सरकार? एक देश एक बाजार’ का दावा कितना सच है? क्या हम ठेका खेती या ’कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग’ की ओर जा रहे हैं? क्या कंपनी ठेका तय होने के बावजूद वादे से पलट सकती है? क्या बड़ी कम्पनियां जमींदार बनने जा रही है? क्या राशन कार्ड से राशन मिलना बंद हो जाएगा? बिहार में भी तो मंडियां ख़त्म हुई थी उसका क्या असर पड़ा? यह तीनों कानून संविधान के खिलाफ कैसे हैं?  क्या उपभोक्ता के लिए आवश्यक वस्तुएं महंगी हो जाएंगी ? जमाखोरी से ग्रामीण इलाकों पर क्या असर पड़ेगा? खेतिहर मजदूरों पर क्या असर पड़ेगा? क्या नरेंद्र मोदी विदेशी दबाव में हैं ? क्या भाजपा झूठ बोल रही है कि कांग्रेस का भी यही वादा था ? आदि सवाल है। नरेन्द्र मोदी के कार्टून के अलावा इसमें विभिन्न कार्टून लगाए गए हैं। इस पुस्तिका में इस भ्रामक प्रचार का स्पष्टीकरण भी दिया गया है कि कांग्रेस भी यही कानून बनाना चाहती थी।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से इस पुस्तिका की लाखों प्रतियाँ प्रदेश भर में बंटवाई जाएंगी। 

Leave a Reply

Next Post

राज्य सरकार के उद्योग हितैषी निर्णयों से बढ़ी औद्योगिक विकास की रफ्तार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने उद्योगों के हित में लगातार लिए फैसले

शेयर करेकोर सेक्टर के उद्योगों को पूरे राज्य में विद्युत छूट की पात्रता, जीएसटी कलेक्शन में 24 प्रतिशत की ग्रोथ कोरोना काल में 848 औद्योगिक इकाईयों में किया गया 14 हजार 983 करोड़ का पूंजी निवेश नये बायो इथेनाॅल प्लांट लगाने के लिए अर्लीबर्ड अनुदान के लिए समयावधि अब 18 […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप