कार्तिक पूर्णिमा में नहाने गई युवती की डूबने से मौत, परिजनों में पसरा मातम

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

जगदलपुर 05 नवंबर 2025। परपा थाना क्षेत्र के डोंगरीगुड़ा में रहने वाली युवती अपने परिजनों के साथ कार्तिक पूर्णिमा में नहाने के लिए घर के पास तालाब में गई। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई, घटना के बाद शव को पीएम के लिए मेकाज लाया गया, जहाँ पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।

मामले की जानकारी देते हुए परपा पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि डोंगरीगुड़ा निवासी हेमबती मौर्य पिता केदार मौर्य 30 वर्ष अपने परिजनों के साथ बुधवार की सुबह कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर घर के पास ही तालाब में नहाने के लिए सुबह 2 बजे गई हुई थी, तालाब में नहाने के दौरान अचानक से उसका पैर गहराई में चला गया, जहाँ हेमबती डूब गई, जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, हेमबती को पानी से निकालने के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, घटना की जानकारी लगते ही घर में मातम छा गया, वही शव के घर पहुँचते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

Leave a Reply

Next Post

हसदेव नदी में नहाने गए थे तीन दोस्त, एक की डूबने से हुई मौत, जानकारी होते ही परिवार में पसरा मातम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कोरबा 05 नवंबर 2025। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बस्ती करण घाट के पर पुरानी बस्ती ब्राह्मण मोहल्ला निवासी 12 वर्षीय निखिल जायसवाल अपने दो दोस्तों के साथ स्नान करने सुबह के वक्त आए हुए थे जहां 12 वर्षीय निखिल अपने दो दोस्तों के साथ नहा […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन