यूपी में एक और सास-दामाद की लव स्टोरी: महिला पर आया जमाई का दिल, दोनों ने कोर्ट में की शादी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कानपुर 08 जून 2026। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से रिश्तों की एक ऐसी उलझी हुई तस्वीर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय स्तर तक हर जगह हलचल मचा दी है। अकबरपुर क्षेत्र में एक महिला और उसके दामाद द्वारा कोर्ट मैरिज किए जाने का दावा किया जा रहा है, जिसके बाद से लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस घटना ने हाल ही में अलीगढ़ में सामने आए सास-दामाद के प्रेम संबंधों की कहानी की याद दिला दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला और उसके दामाद ने आपसी सहमति से कोर्ट मैरिज कर ली है। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सास और दामाद अपने फैसले को सही ठहरा रहे हैं, साथ ही लोगों से उनके इस नए रिश्ते को स्वीकार करने और आशीर्वाद देने की अपील करता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का प्रमुख विषय बन गया है। वीडियो में दोनों काफी सहज और अपने निर्णय पर अडिग नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

सास-दामाद की शादी का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
दरअसल, कानपुर देहात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार दोपहर को वायरल हुआ। वायरल वीडियो में एक महिला और पुरुष के कोर्ट में शादी करने का दावा किया गया है। वीडियो में दोनों गले में फूल माला पहने और शादी का प्रमाण पत्र दिखाते दिख रहे हैं। इसके साथ ही वीडियो पर लिखा है कि सास से दामाद ने की शादी, कानपुर देहात अकबरपुर। वीडियो पर कोर्ट मैरिज कर लिए, आशीर्वाद दे दो भी लिखा है। इसके साथ ही वीडियो पर गाना लगाया गया है कि लव मैरिज करेंगे कोर्ट में, मेरी हां में बस हां राखिए। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस रिश्ते पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद दोनों के परिजन की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। अकबरपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच करवाई जा रही है। अभी तक किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। 

स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा आम है कि महिला और उसके दामाद के बीच लंबे समय से करीबी संबंध थे। इस दावे की आधिकारिक पुष्टि भले ही न हुई हो, लेकिन सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं और स्थानीय स्तर पर सामने आ रही जानकारियों के आधार पर ही इस मामले को देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों के इस रिश्ते की जानकारी सामने आने के बाद परिवार और आसपास के लोग हैरान हैं। पारंपरिक सामाजिक मान्यताओं के विपरीत इस संबंध को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे दोनों की व्यक्तिगत पसंद का मामला बता रहे हैं, वहीं कई लोग इस रिश्ते की नैतिकता पर सवाल भी उठा रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी इस घटना को लेकर बड़ी संख्या में लोग अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं, जिससे यह मामला और भी चर्चा में आ गया है।

यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कोर्ट मैरिज कब और कहां हुई। कोर्ट मैरिज से जुड़े दस्तावेजों को लेकर भी कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई है। फिलहाल, इस पूरे मामले में कई कड़ियां अनसुलझी हैं। पुलिस के पास भी इस संबंध में किसी प्रकार की कानूनी शिकायत या पुलिस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय प्रशासन या पुलिस की ओर से भी अब तक कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

ममता को कांग्रेस का ऑफर, अपने पुराने मूल में लौट आइए, रणनीतिक तैयारी तेज; सोनिया गांधी से होगी मुलाकात!

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 08 जून 2026। राष्ट्रीय राजनीति के कैनवास पर एक ऐसी पटकथा लिखी जा रही जो आने वाले दिनों में देश की सियासत का पूरा भूगोल बदल सकती है। पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों ने क्षेत्रीय क्षत्रपों की ताकत के जिस सबसे मजबूत किले को […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन