अफगानिस्तान : सरकार गठन को लेकर हामिद करजई, डॉ अब्दुल्ला और गुलबदीन हेकमतियार से मिले तालिबानी नेता

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

काबुल, 18 अगस्त 2021. अफगानिस्तान में सरकार बनाने आज तालिबान के नेता अनस हक्कानी ने पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई, हाई पीस काउंसिल के चेयरमैन डॉ अब्दुल्ला और पूर्व मुजाहिद्दीन नेता गुलबदीन हेकमतियार के साथ बैठक की. मालूम हो कि तालिबान के कब्जे के बीच राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़ कर चले गए थे. अब मुल्ला अब्दुल गनी बिरादर अफगानिस्तान का राष्ट्रपति हो सकते है. बरादर तालिबान के राजनीतिक विंग का मुखिया है.

अफगानिस्तान में नई सरकार बनाने के लिए पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई, हाई पीस काऊंसिल के चेयरमैन डॉ अब्दुल्ला और पूर्व मुजाहिद्दीन नेता गुलबदीन हेकमतियार काबुल पहुंच रहे हैं और तालिबानी नेताओं से बातचीत करेंगे. कल ये खबर आई थी कि तालिबानी नेता फिलहाल काबुल नहीं आ रहे हैं लिहाज़ा गुलबदीन हेकमतियार ने ऐलान किया था कि तीनों नेता दोहा जाकर तालिबानी नेतृत्व से मुलाकात करेंगे, लेकिन फिर प्लान में तब्दीली आई और तालिबानी नेता मुल्ला बरादर अफगानिस्तान पहुंचा और उसके बाद आज अनस हक्कानी ने इन तीनों नेताओं से मुलाकात की.

अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान के तेजी से कब्जा जमाने के बाद हजारों लोग देश छोड़कर भागने की जुगत में हैं. उन्हें 20 साल पहले के तालिबान के आतंक का डर है. हालांकि तालिबान का कहना है कि महिलाओं को इस्लामी कानून के तहत अधिकार प्रदान किए जाएंगे. तालिबान के प्रवक्ता ने कहा कि वह अपने दुश्मनों को निशाना नहीं बनाएगा, ऐसी खबरें भी हैं कि लड़ाकों के पास उन लोगों की सूची है जिन्होंने सरकार का सहयोग किया और उन्हें वह ढूंढ रहे हैं.

Leave a Reply

Next Post

"सात समुन्दर पार" में यावर मिर्ज़ा का निया शर्मा के साथ डेब्यू

शेयर करे अनिल बेदाग़ मुंबई, 18 अगस्त 2021 (छत्तीसगढ़ रिपोर्टर). सात समुन्दर पार म्यूजिक वीडियो में यावर मिर्ज़ा निया शर्मा के साथ नज़र आएंगे । मध्य प्रदेश के एक छोटे से शहर से ताल्लुक रखने वाले यावर कहते हैं कि वह हमेशा से अभिनय और शोबिज का हिस्सा बनना चाहते […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला