उर्वशी रौतेला ने ‘एनबीके 109’ के सेट पर काटा 25 लाख का शाही केक

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 19 फरवरी 2024। उर्वशी रौतेला आज के समय में भारतीय मनोरंजन उद्योग की शायद एकमात्र ऐसी अभिनेत्री हैं जिनका हिंदी फिल्म उद्योग के साथ-साथ दक्षिण सिनेमा में भी जबरदस्त क्रेज है। उनकी आनेवाली साउथ फिल्म है ‘एनबीके109’ जिस में वह नंदामुरी बालकृष्ण के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएगी इस फिल्म का डायरेक्शन केएस रवींद्र ने किया है। फिल्म में दुलकीर सलमान और बॉबी देओल जैसे कलाकार भी हैं। उर्वशी रौतेला के जन्मदिन से कुछ दिन पहले ‘एनबीके109’ की टीम ने उनके लिए एक सर्प्राइज़ जन्मदिन समारोह का आयोजन किया। उर्वशी ने एनबीके109 के सेट पर एक विशेष और दिल छू लेने वाली प्री-बर्थडे पार्टी मनाई। बात जब उर्वशी रौतेला की है, तो चीजों को वास्तव में भव्य होने की जरूरत है, तो हुआ भी ऐसा ही। उर्वशी रौतेला ने यहाँ 30 हजार अमेरिकी डॉलर का यानि की भारतीय रूपियों में 25 लाख की कीमत वाला एक विशेष शाही केक काटा, जिसे लेकर उर्वशी इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रही हैं। उर्वशी रौतेला द्वारा शेयर किया गया एक वीडियो जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें उर्वशी रौतेला एक विशाल और बेहद महंगा थ्री-टियर केक काटती नजर आ रही हैं, जिसे वह अपने निर्देशक केएस रवींद्र को खिलाती हुई भी नजर आ रही हैं। साटन शर्ट के साथ सुंदर डेनिम पैंट में यह दिवा बिल्कुल शानदार लग रही थी। 

यह शाही केक तीन फीट लंबा था और इसे चीनी पेस्ट धनुष, रिबन, फूल इत्यादि से सजाया गया था, जो इसे एक हटके रूप देता था। केक का फ्रूटकेक स्वाद और इसमें शामिल इसे बनाने के कौशल ने इसे रॉयल बना दिया था। इस खूबसूरत केक को प्लैटिनम चेन से सजाया गया था, लेकिन जो चीज इसे खास बनाती थी वह सादे फोंडेंट और फ्रॉस्टिंग से ढके खाने योग्य प्लैटिनम फ्लेक्स की उपस्थिति।”

Leave a Reply

Next Post

देसी, एथनिक अवतारों में एक रानी की तरह दिल जीत रही है इहाना ढिल्लन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग) मुंबई 19 फरवरी 2024। अभिनेत्री इहाना ढिल्लन एक ऐसी शख्स हैं जो हमेशा सभी सही कारणों से प्रशंसकों की पसंदीदा मानी जाती हैं। एक अभिनय कलाकार के रूप में वह बेहद ज़मीनी स्टार से जुड़ी हुई और विनम्र हैं और यही बात उन्हें असल […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग