मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे सतरेंगा बोट क्लब एंड रिसाॅर्ट का ई-लोकार्पण

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

राज्योत्सव के अवसर पर एक नवम्बर को होगा कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कोरबा 30 अक्टूबर 2020। कोरबा जिले के सतरेंगा पर्यटन स्थल को देश के पर्यटन मानचित्र पर अब स्थाई जगह मिल जायेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्योत्सव के अवसर पर एक नवम्बर को सतरेंगा बोट क्लब एंड रिसाॅर्ट का ई-लोकार्पण करेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य पर्यटन मंडल और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस ई-लोकार्पण आयोजन में राजधानी रायपुर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से गृह, जेल एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पर्यटन विभाग के संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज शामिल होंगे। कार्यक्रम में कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं कटघोरा के विधायक पुरूषोत्तम कंवर, रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ननकी राम कंवर, पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहित केरकेट्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला सिंह कंवर, जनपद पंचायत अध्यक्ष कोरबा श्रीमती हरेश कंवर एवं सरपंच ग्राम पंचायत सतरेंगा धनसिंह कंवर भी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Next Post

2003 में जोगी के नकली आदिवासी होने का आरोप पत्र जारी करने वाले रमन सिंह 2020 में इसे साजिश करार दे रहे हैं : शैलेश नितिन त्रिवेदी

शेयर करेयदि यह साजिश है तो रमन सिंह और भाजपा ही इस षड़यंत्र के मुख्य सूत्रधार रमन सिंह ने आदिवासियों को 15 साल संवैधानिक अधिकारों से वंचित किया  अब मरवाही के मतदाताओं का और आदिवासी समाज का भाजपा और रमन सिंह कर रहे हैं अपमान इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 30 […]

You May Like

ट्रेकिंग के दौरान छह भारतीय पर्यटक लापता....|....यशपाल शर्मा की ‘झाड़-फूंक’ से ओटीटी पर मचेगा खौफ!....|....मनीषा ने रचा इतिहास तो गदगद हुईं राष्ट्रपति मुर्मू....|....कनाडा बनेगा यूरोपीय संघ का पहला ‘एसोसिएट सदस्य’....|....अचानकमार टाइगर रिजर्व में 1 नवंबर से शुरू होगी जंगल सफारी....|....चार करोड़ रुपये वापस पाने की कारोबारी की याचिका खारिज....|....राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल? अब 40 बिंदुओं में देनी होगी जानकारी....|....खजुराहो के जवारी वामन मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा को मिलेगा मूल स्वरूप....|....लिपिकों को सीधे एडीपीओ बनाने का रास्ता बंद....|....बायोमेट्रिक और मेटल डिटेक्टर से निगरानी