राजकुमार हिरानी निर्देशित शाहरुख खान की ‘डंकी’ 22 दिसंबर 2023 को होगी रिलीज़

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 20 अप्रैल 2022। सुपरस्टार शाहरुख खान और बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी एक साथ डंकी  नाम के एक प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहें है, बता दें इंडियन सिनेमा में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब बॉलीवुड के यह दो बड़े दिग्गज साथ काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म एलान आज एक प्यारी सी वीडियो यूनिट के साथ किया गया जिसमें फिल्म के टाइटल का खुलासा करने के साथ बताया गया कि इसमें राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान को एक साथ फिल्म में काम करते देखा जाएगा। बता दें, 3 इडियट्स, मुन्नाभाई फ्रैंचाइज़ी, पीके और संजू जैसी बड़ी कमर्शियली सक्सेसफुल फिल्में जिसने इंडस्ट्री में नए बेंचमार्क सेट किए है, के बाद अब  राजकुमार हिरानी ने शाहरुख खान के साथ अपने ड्रीम प्रोजेक्ट पर काम शुरू दिया है। इस फिल्म को जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स मिलकर प्रेजेन्ट करेंगे। वहीं फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहें है। इस फिल्म में शाहरुख खान और तापसी पन्नू मुख्य भूमिकाओं में हैं। बता दें, इस फिल्म को राजकुमार हिरानी, ​​अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखा गया है, जिसका निर्माण राजकुमार हिरानी और गौरी खान कर रहीं है। यह फिल्म इसी अप्रैल से फ्लोर्स पर जा चुकी है और जहां तक फिल्म के नेक्स्ट शेड्यूल की बात करें तो उसकी शूटिंग पंजाब में बड़े पैमाने पर की जाएगी।  इस डेवलपमेंट को पूरी तरह से कन्फर्म करते हुए राजकुमार हिरानी कहते हैं, “मेरे करियर के दौरान शाहरुख खान हमेशा मेरी विश लिस्ट में रहे हैं और अतीत में मेरे कई बार साथ काम करने की कोशिश करने के बाद, आखिरकार अब हम डंकी हमारी साझेदारी के रूप में सामने आई है। सो ऐसे में वो फिल्म में जो ऊर्जा, करिश्मा, ह्यूमर और चार्म लाते हैं, वह अद्वितीय है और मैं उस जादू को बड़े पर्दे पर लाने के लिए उत्सुक हूं। ”  इस पर आगे बात करते हुए शाहरुख खान ने आगे कहा, “राज कुमार हिरानी इस पीढ़ी के बेहतरीन फिल्म निर्माताओं में से एक हैं, हमने हमेशा साथ काम करने की बात की है और मुझे बेहद खुशी है कि हम आखिरकार डंकी के साथ ऐसा कर रहे हैं। हमने इसी महीने फिल्म की शूटिंग शुरू की है और मैं इसके हर पल को संजो रहा हूं। राजू के लिए मैं गधा, बंदर…कुछ भी बन सकता हूं! वहीं तापसी पन्नू ने इसपर कमेंट करते हुए कहा*, “मैं इस यात्रा को शुरू करने और इस बेहद खास फिल्म का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं। मैं पहली बार राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान के साथ काम कर रही हूं, दो ऐसे लोग जिनका मैं पूरे दिल से सम्मान और प्रशंसा करती हूं। ऐसे में अब जबकि फिल्म की बाकी डिटेल्स को सीक्रेट ही रखा गया है, फिल्म में शाहरुख खान, राजकुमार हिरानी के इस सोशल कॉमेडी दुनिया में एक ऐसे किरदार में होंगे जिसमें उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया हैं।
यानी कह सकते है डंकी जैसी मास्टर पीस का इंतजार सभी को बेसब्री से रहेगा जिसके लिए पहली बार किंग खान और हिरानी जैसे मास्टर फिल्ममेकर साथ आए हैं। यह फिल्म 22 दिसंबर, 2023 को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Next Post

'गुड़ से मीठा इश्क़' में टूरिस्ट गाइड के रूप में नज़र आएंगी पंखुड़ी अवस्थी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 20 अप्रैल 2022। स्टार भारत हमेशा अपने दर्शकों को कुछ नया परोसने के लिए तत्पर रहा है फिर चाहे वो फिक्शन शोज हो या नॉन फिक्शन शोज हों। दर्शकों ने हमेशा इन शोज़ के यूनिक कॉन्सेप्ट को पसंद किया है। एक बार फिर स्टार भारत […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप