रामलला दर्शन योजना : छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 27 अगस्त 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पहल पर शुरू की गई रामलला दर्शन योजना के तहत चलाई जा रही विशेष ट्रेन आज रायपुर रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-07 से रवाना हुई। राजस्व मंत्रीटंक राम वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस विशेष ट्रेन से 850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। इस यात्रा से श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। श्रद्धालुगण भगवान राम का जय-जयकार करते हुए अयोध्या धाम के लिए निकल चुके हैं। ट्रेन में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भक्तिमय माहौल में रामलला के दर्शन को जा रहे है। इस दौरान विधायक मोतीलाल साहू, पूर्व विधायक रंजना डीपेन्द्र साहू, नन्दे साहू, पूर्व अध्यक्ष सीएसआईडीसी छगनलाल मुंदड़ा सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। रामलला दर्शन के लिए जाने वाले दर्शनार्थियों ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रामलला दर्शन के लिए योजना की शुरूआत की है। इसके लिए मुख्यमंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद।

अयोध्या के दर्शन हम जैसे लोगों के लिए असंभव था, लेकिन मुख्यमंत्री की पहल पर आज हमें अयोध्या में रामलला के दर्शन संभव हुआ है। आज अयोध्या के लिए रवाना हो रहे है और हमें बहुत खुशी हो रही है। अयोध्या में रामलला के भव्य और सुंदर मंदिर बनाए गए है। रामलला के दर्शन के लिए यात्रा से बहुत खुशी हो रही है। यात्रा के दौरान हम सभी को काशी विश्वनाथ जी के दर्शन का लाभ भी प्राप्त होगा। यात्रा को लेकर यात्रियों में उत्साह का माहौल देखा गया।

Leave a Reply

Next Post

कहां शुरू कहां ख़तम पार्टी एंथम "इश्क दे शॉट" हुआ रिलीज़

शेयर करेप्यार की एक झलक के साथ फेस्टिव सीजन की करें शुरुआत  छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग) मुंबई 28 अगस्त 2024। ध्वनि भानुशाली फिल्म ‘कहां शुरू कहां खतम’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए पूरी तातरः तैयार हैं और अब फिल्म के निर्माताओं ने पहला गाना ‘इश्क दे शॉट’ रिलीज […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ