सुकमा में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़: पुलिस ने किया 3 नक्सलियों के घायल होने का दावा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सुकमा 09 अप्रैल 2023। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में पुलिस ने 3 नक्सलियों के घायल होने का दावा किया है। घटना स्थल से भारी मात्रा में सामान भी बरामद किया गया है। जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं। इलाके की सर्चिंग की जा रही है। मामला पोलमपल्ली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जवानों को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के जंगलों में भारी संख्या में माओवादियों की मौजूदगी है। इसी सूचना के आधार पर जवानों को सर्चिंग के लिए निकाला गया था। जैसे ही जवान इलाके में पहुंचे माओवादियों ने जवानों को देख फायर खोल दिया। फोर्स ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया।

रुक-रुक कर करीब आधे घंटे तक फायरिंग हुई। नक्सली घने जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। जिसके बाद जवानों ने घटनास्थल की सर्चिंग की। सर्चिंग के दौरान अलग-अलग जगहों पर खून के धब्बे मिले। पुलिस ने दावा किया है कि इस मुठभेड़ में 3 नक्सली घायल हुए हैं। घायलों को उनके साथी लेकर चले गए हैं। फिलहाल फोर्स अब भी मौके पर ही मौजूद है। अब तक इस मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

नक्सलियों ने बाजार से लौट रहे व्यापारी की पीट-पीटकर ली जान: पुलिस को सामान देने का लगाया आरोप

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने शनिवार देर रात फिर उत्पात मचाया है। किराना सामान बेचने के लिए गांव में पहुंचे एक व्यापारी की जान ले ली। व्यापारी अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक पर गया था। रास्ते में नक्सलियों ने रोक लिया और तीनों को जमकर पीटा। इसमें एक की मौत हो गई। जबकि बाकी दोनों व्यापारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नक्सलियों ने व्यापारियों पर पुलिस को सामान पहुंचाने का आरोप लगाया है। मामला पोलमपल्ली थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक, दोरनापाल से तीन व्यापारी प्रधान सुनानी, गोपाल बघेल और प्रदीप बघेल तीनों व्यापारी हैं। तीनों पालामड़गु इलाक़े में किराना व अन्य सामग्री लेकर व्यापार करने पहुंचे थे। वहां सामान बेचने के बाद तीनों शनिवार रात बाइक से लौट रहे थे, इसी दौरान अंतिम कुमारपारा में ग्रामीण वेशभूषा में मौजूद नक्सलियों ने उन्हें रोक लिया। तीनों पर पुलिस को सामान पहुंचाने का आरोप लगाया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। तीनों ने मना भी किया, पर नक्सलियों ने नहीं माना। 

तीनों को जमकर पीटने के बाद नक्सली वहां से चले गए। उनकी बाइक भी तोड़ डाली। इसके बाद तीनों पैदल ही दोरनापाल की ओर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में ही प्रदीप बघेल ने दम तोड़ दिया। किसी तरह दोनों साथी व्यापारी अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस रात करीब 10 बजे प्रदीप को अस्पताल लेकर आई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। इसके बाद वे भी पहुंच गए हैं। फिलहाल इलाके में सर्चिंग की जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

नाबालिग से रेप के आरोपी ने जेल में लगाई फांसी, कोर्ट से सजा मिलने के बाद उठाया खौफनाक कदम

शेयर करे20 साल की हुई थी सजा, लड़की की फोटो मिली, लिखा- … उतनी ही गुनाहगार तुम भी… छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जांजगीर चांपा 09 अप्रैल 2023। जेल में बंद कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी जिला जेल खोखरा में बंद था। उसे 5 अप्रैल 2023 को जिला कोर्ट से […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप