पटना के अस्पताल में हत्या मामले में कार्रवाई, बंगाल के न्यू टाउन से पांच गिरफ्तार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 19 जुलाई 2025। बिहार की राजधानी पटना के एक अस्पताल में गैंगस्टर की हत्या के सिलसिले में कोलकाता के पास न्यू टाउन से कम से कम पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि पटना पुलिस और पश्चिम बंगाल एसटीएफ की ओर से शनिवार तड़के संयुक्त रूप से की गई छापेमारी के बाद आरोपियों को महानगर के सैटेलाइट टाउनशिप स्थित एक आवासीय परिसर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के हाथ कुछ तस्वीरें लगी थीं
इससे पहले बिहार की राजधानी पटना स्थित पारस अस्पताल में उपचाराधीन कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस के हाथ कुछ तस्वीरें लगी थीं। अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज से कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। तस्वीरों में अपराधी बाइक पर सवार होकर हाथ में बंदूक लहराते नजर आ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, यह तस्वीर शायद वारदात को अंजाम देने के बाद की है। 

मुख्य अपराधी की पहचान तौसीफ बादशाह के रूप में हुई
घटना में संलिप्त मुख्य अपराधी की पहचान तौसीफ बादशाह के रूप में हुई, जो फुलवारी शरीफ का रहने वाला है। वह पेशे से कॉन्ट्रैक्ट किलर है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि तौसीफ ने अपनी पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया या किसी ने उसे ऐसा करने के लिए सुपारी दी थी। इसके अलावा तौसीफ पर आर्म्स एक्ट के तहत भी मामले दर्ज हैं।

सभी हत्यारोपियों की पहचान कर ली गई थी
वारदात में शामिल सभी हत्यारोपियों की पहचान कर ली गई थी। तौसीफ के अलावा आकिब मलिक, सोनू, कालू उर्फ मुस्तकीम और भिंडी उर्फ बलवंत सिंह भी वारदात में शामिल थे। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने खुद जानकारी दी थी।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा विपक्ष पर हमलावर, सुधांशु त्रिवेदी ने बताया गैर-जिम्मेदार; कहा- सरकार की विदेश नीति सराहनीय

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 19 जुलाई 2025। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत ने पहले कभी इतना गैर-जिम्मेदार विपक्ष नहीं देखा। उन्होंने मोदी सरकार की विदेश नीति की भी प्रशंसा करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया। उन्होंने यहां […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ