आंतकवाद पर भारत की चेतावनीः “पाकिस्तान भूगोल में टिकना चाहता या मिटना”, तिलामिलाई उठी पाकिस्तानी सेना

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 17 मई 2026। पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है। इसी बीच भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी (General Upendra Dwivedi) की पाकिस्तान को दी गई कड़ी चेतावनी ने इस्लामाबाद में हलचल मचा दी। जनरल द्विवेदी ने साफ शब्दों में कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना और भारत के खिलाफ आतंक की नीति जारी रखता है, तो उसे तय करना होगा कि वह “भूगोल में टिकना चाहता है या मिटना चाहता।” भारत की इस सख्त चेतावनी पर पाकिस्तान की सेना बुरी तरह तिलमिला उठी और उसने बयान जारी कर भारत पर “उकसाने वाली भाषा” इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

पाकिस्तान की सेना ने भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की हालिया टिप्पणियों की रविवार को आलोचना करते हुए भारत से शांतिपूर्ण ”सह-अस्तित्व” सीखने का आग्रह किया। जनरल द्विवेदी ने शनिवार को कहा था कि अगर पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना और भारत के खिलाफ कार्रवाई करना जारी रखता है तो उसे यह तय करना होगा कि ”वह भूगोल का हिस्सा बने रहना चाहता है या इतिहास का।” जनरल द्विवेदी की टिप्पणियों को ”भड़काऊ” बताते हुए पाकिस्तानी सेना ने कहा कि परमाणु शक्ति वाले जिम्मेदार देश संयम, परिपक्वता और रणनीतिक सूझबूझ का परिचय देते हैं। पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में कहा, ”एक संप्रभु परमाणु सम्पन्न पड़ोसी को ‘भूगोल’ से मिटा देने की धमकी देना रणनीतिक संकेत या जोखिम भरा कदम नहीं है; यह सिर्फ बौद्धिक क्षमता के दिवालियापन को दर्शाता है…।

उसने कहा, ”भारत को पाकिस्तान के महत्व को स्वीकार करना चाहिए और उसके साथ शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व बनाए रखना सीखना चाहिए।” उसने कहा, ”पाकिस्तान को निशाना बनाने का कोई भी प्रयास ऐसे परिणाम उत्पन्न कर सकता है जो न तो भौगोलिक रूप से सीमित होंगे और न ही रणनीतिक या राजनीतिक रूप से भारत के लिए स्वीकार्य होंगे।” पिछले साल मई में हुए चार दिवसीय संघर्ष को याद करते हुए पाकिस्तानी सेना ने कहा कि भारतीय नेतृत्व को ”दक्षिण एशिया को एक और संकट या युद्ध की ओर धकेलने का प्रयास नहीं करना चाहिए जिसके परिणाम पूरे क्षेत्र और उससे इतर विनाशकारी हो सकते हैं।”

पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों के मारे जाने के बाद भारत ने पिछले साल छह मई की रात को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए थे, जिसमें कम से कम 100 आतंकवादी मारे गए थे। इस कार्रवाई से तनाव में तेजी से बढ़ गया था और पाकिस्तान ने जवाबी हमले किए थे। हालांकि पाकिस्तान के अधिकतर हमलों को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया था। दोनों पक्षों के सैन्य अधिकारियों के बीच ‘हॉटलाइन’ पर हुई बातचीत के बाद 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी थी। 

Leave a Reply

Next Post

तालाब में मिली युवक की लाश: परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लोरमी 17 मई 2026 । छत्तीसगढ़ के लोरमी जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक की लाश तालाब में तैरती हुई मिली। अच्छा तैराक होने के बावजूद युवक की मौत से गहरे सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत