पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर यूपी में भी सात दिन का राजकीय शोक, जारी किया गया आदेश

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 27 दिसंबर 2024। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश में भी सात दिनों के लिए राजकीय शोक की घोषणा की गई है। जो कि 26 दिसंबर से प्रारंभ होकर एक जनवरी तक चलेगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और राज्य सरकार की ओर से किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स में बृहस्पतिवार की रात निधन हो गया। उन्हें उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह से गुरुवार रात 8:06 बजे भर्ती कराया गया था। रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मनमोहन सिंह प्रखर अर्थशास्त्री थे। 1991 में देश में शुरू किए गए आर्थिक उदारीकरण के वे शिल्पकार रहे। 2004 से 2014 तक वे प्रधानमंत्री रहे। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है। केंद्र सरकार ने कल ही सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया था। शुक्रवार को यूपी सरकार ने भी सात दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Next Post

सीएम योगी, रेवंत से लेकर आनंद महिंद्रा और गौतम अदाणी तक, मनमोहन सिंह को याद कर भावुक हुए दिग्गज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 27 दिसंबर 2024। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। राजनेताओं से लेकर कारोबार जगत के दिग्गज भी प्रखर अर्थशास्त्री को याद कर भावुक हो रहे हैं। पूर्व पीएम को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, असम […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी