चौमू में सांप्रदायिक तनाव: धार्मिक स्थल से पत्थर हटाने पर भड़का विवाद, पुलिस पर पथराव और इंटरनेट बंद

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जयपुर 26 दिसंबर 2025। जयपुर जिले के चौमू कस्बे में आधी रात के बाद अचानक सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। एक मस्जिद से जुड़े विवाद के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा। कड़ी कार्रवाई के बाद कुछ घंटों में स्थिति पर काबू पा लिया गया।

मस्जिद परिसर से पत्थर हटाने को लेकर विवाद
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम से मस्जिद परिसर के पास सड़क किनारे पड़े पत्थरों को हटाने का कार्य चल रहा था। यह पत्थर लंबे समय से आबादी क्षेत्र में सड़क पर पड़े थे, जिससे यातायात बाधित हो रहा था और अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी। पत्थर हटाने की कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने विरोध किया, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

पुलिस पर पत्थरबाजी, आंसू गैस और लाठीचार्ज
विरोध के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक पुलिस बल पर भारी पत्थरबाजी शुरू कर दी। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल ऑपरेशन कमिश्नर राहुल प्रकाश, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर डॉ. राजीव पचार और मनीष अग्रवाल मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए हालात को नियंत्रण में लिया।

बस स्टैंड बना पुलिस छावनी
घटना के बाद एहतियातन चौमूं बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

इंटरनेट सेवा पर अस्थायी प्रतिबंध
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संभागीय आयुक्त ने आदेश जारी करते हुए चौमूं क्षेत्र में 26 दिसंबर सुबह 7 बजे से 27 दिसंबर सुबह 7 बजे तक इंटरनेट सेवाओं पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है।

Leave a Reply

Next Post

ट्रेन का सफर आज से महंगा: रेलवे ने जारी की किराया वृद्धि की अधिसूचना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 26 दिसंबर 2025। रेलवे मंत्रालय ने गुरुवार को ट्रेन टिकट किराए में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी की। आज से ट्रेनों में सफर करना थोड़ा महंगा हो जाएगा। द्वितीय श्रेणी आर्डिनरी ट्रेनों के किराये में 215 किमी तक कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इस […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी