‘दो सुल्तान दिल्ली में बैठकर महाराष्ट्र के फैसले कर रहे’, महायुति नेताओं पर भड़के कांग्रेस नेता

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 29 नवंबर 2024। महाराष्ट्र में सीएम का एलान नहीं हुआ है। जिसके बाद विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हारने वाले महा विकास अघाड़ी गठबंधन को महायुति गठबंधन पर निशाना साधने का मौका मिला गया है। महा विकास अघाड़ी के नेता लगातार महायुति पर सीएम के नाम के एलान में हो रही देरी पर बयानबाजी कर रहे हैं। अब कांग्रेस नेता भाई जगताप ने इस मुद्दे को क्षेत्रीय अस्मिता से जोड़ने की कोशिश की और आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के सारे फैसले दिल्ली में बैठकर लिए जा रहे हैं। महायुति नेताओं के गुरुवार शाम में अमित शाह से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठकर दो सुल्तान महाराष्ट्र के फैसले कर रहे हैं। 

‘दिल्ली में बैठे सुल्तान ही सारे फैसले करते हैं’

महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता भाई जगताप ने कहा कि ‘यहां (महाराष्ट्र) के जो सारे नेता हैं, वे कुछ नहीं हैं। वे सिर्फ दिल्ली में जाकर मुजरा करते हैं और दिल्ली में जो दो सुल्तान हैं, वही सारे फैसले करते हैं। हम साल 2014 से ही ये सब देख रहे हैं। वहां बैठे दो सुल्तानों द्वारा ही फैसला किया जाएगा।

‘एक त्रिमूर्ति मंदिर बनाया जाना चाहिए’

शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने कहा कि ‘महाराष्ट्र से संबंधी सभी चीजें दिल्ली में तय की जाएंगी। एकनाथ शिंदे  और अजित पवार को अपने मुद्दों के लिए बार-बार दिल्ली जाना होगा। उन्हें अमित शाह और प्रधानमंत्री की सुननी होगी। अजित पवार डिप्टी सीएम थे और डिप्टी सीएम ही रहेंगे। लोकसभा चुनाव के बाद उनके चेहरे की रौनक चली गई थी, लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद वह रौनक वापस आ गई है, ये सब ईवीएम का कमाल है। एक त्रिमूर्ति मंदिर बनाया जाना चाहिए, जिसमें मध्य में ईवीएम और एक तरफ प्रधानमंत्री और दूसरी तरफ अमित शाह की प्रतिमा होनी चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

'हमारी युवा शक्ति कर सकती है चमत्कार', पीएम मोदी ने युवाओं को अवसर प्रदान करने की दोहराई प्रतिबद्धता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 29 नवंबर 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन योजना की सराहना की। उन्होंने युवाओं को मिलने वाले अवसरों को लेकर कहा कि सरकार युवाओं को वो सभी अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है जो उन्हें अपनी क्षमता दिखाने और […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण