केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मेरठ-बुलंदशहर एनएच-235 का किया लोकार्पण

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

मेरठ-बुलंदशहर एनएच-235 का लोकार्पण

आपात स्थिति में किसी भी सहायता के लिए इमरजेंसी फोन बूथ बनाए गए

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मेरठ 27 नवम्बर 2020। अब 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से वाहन मेरठ से बुलंदशहर जाने वाले हाईवे से गुजरेंगे। गुरुवार को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मेरठ-बुलंदशहर एनएच-235 का लोकार्पण किया। चार लेन के इस हाईवे को 61.19 किमी बनाया गया है। इसकी कुल लागत 2407.91 करोड़ है। इसके बनने से पहले जहां बुलंदशहर पहुंचने में दो घंटे लगते थे अब सिर्फ मात्र 40 मिनट में पहुंच जाएंगे। 

मेरठ में हापुड़ रोड पर लोहियानगर मंडी से 500 मीटर आगे शुरू होने वाले इस हाईवे पर अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। हाईवे के किनारे आने वाले गांव के नाम साइन बोर्ड पर लगाए गए हैं। वहीं, हाईवे किनारे प्रतीक्षालय भी बनाए गए हैं। इसके अलावा आपात स्थिति में किसी भी सहायता के लिए इमरजेंसी फोन बूथ बनाए गए हैं। यहां से बटन दबाने के बाद गुलावठी में बने टोल प्लाजा पर कॉल पहुंचेगी। वहां से वाहन चालक को तुरंत सहायता पहुंचाई जाएगी।

14 लेन का टोल प्लाजा

इस हाईवे पर हापुड़ के गांव कुराना के किमी 47 पर 14 लेन का टोल प्लाजा बनाया गया है। इस हाईवे का शिलान्यास 29 सितंबर 2016 को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया था। इस हाईवे के बनने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर के निवासियों को लाभ हो रहा है। वहीं, मेरठ और मुजफ्फरनगर से बुलंदशहर, अलीगढ़ और आगरा आने-जाने वाले यात्रियों को लाभ होगा। पहले ये हाईवे दो लेन का था लेकिन इसे अब चार लेन का बना दिया गया है। सबसे खास बात ये है कि इसे पेव्ड सोल्डर सीमेंट कंक्रीट से बनाया गया है जिससे आने वाले भविष्य में रखरखाव में खर्चा कम होगा। 

हाईवे पर बनाए बाईपास

फफूंडा बाईपास – 2.7 किमी
खरखौदा बाईपास – 3.2 किमी
हापुड़ बाईपास – 12.43 किमी
गुलावठी बाईपास – 7.6 किमी
हाईवे पर हुए निर्माण
मुख्य सेतु – एक
रेलवे उपरगामी सेतु – एक
लघु सेतु – 9
पुलिया – 68
उपरगामी सेतु – 5
बड़े जंक्शन – 11
छोटे जंक्शन – 81
बाईपास – चार
कुल लंबाई 25.93 किमी
टोल प्लाजा – एक

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ की हितों और विकास को लेकर भूपेश सरकार संवेदनशील : मो. असलम

शेयर करेराज्य हित में सीएम भूपेश बघेल ने जो उदाहरण प्रस्तुत किए हैं वह काबिले तारीफ है – कांग्रेस छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 27 नवंबर 2020। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पिछले दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री, परिवहन मंत्री व पेट्रोलियम […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर