अजित पवार पर शरद गुट ने साधा निशाना, कहा- बीड की स्थिति संभालने के लिए बने संरक्षक मंत्री

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 19 जनवरी 2025। महाराष्ट्र सरकार ने जिलों में संरक्षक मंत्री नियुक्त कर दिए हैं। इसमें उपमुख्यमंत्री अजित पवार को पुणे के अलावा बीड जिला भी आवंटित किया गया है। इसे लेकर एनसीपी (शरद) के महाराष्ट्र अध्यक्ष जयंत पाटिल ने अजित पवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरपंच की हत्या के बाद बिगड़ती स्थिति को लेकर अजित पवार ने बीड का संरक्षक मंत्री बनने में रुचि दिखाई है। उन्होंने कहा कि संरक्षक मंत्रियों की नियुक्ति की आलोचना करने का कोई मतलब नहीं है। अब यह देखना होगा कि संरक्षक मंत्री कैसा प्रदर्शन करते हैं। 

पाटिल ने कहा कि बीड में स्थिति जटिल है। इसलिए अजित पवार ने वहां जाना पसंद किया होगा। वहीं मंत्री चंद्रकांत पाटिल को सांगली जिले का संरक्षक मंत्री बनाए जाने पर एनसीपी (शरद) के नेता ने कहा कि उम्मीद है कि वे जिले के विकास के लिए काम करेंगे और सबको साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ महीने में राज्य में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। पुलिस की ताकत नजर नहीं आ रही है। पुलिस पूरी तरह से फेल है। कानून का कोई डर नहीं है। पुलिस पक्षपात कर रही है। 

मालशिरास विधानसभा सीट से एनसीपी (शरद) के विधायक उत्तम जानकर के 23 जनवरी को चुनाव आयोग को इस्तीफा देने की खबर पर पाटिल ने कहा कि उन्होंने शायद बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग को लेकर चुनाव आयोग पर दबाव बनाने के लिए ऐसा प्रयास किया है। मालशिरास विधानसभा सीट के अंतर्गत आने वाले गांव मरकाडवाड़ी के लोगों ने ईवीएम पर शंका जाहिर की थी और बैलेट पेपर से फिर से चुनाव कराने की मांग की थी। 

मुंडे को नहीं बनाया गया संरक्षक मंत्री
बीड के पराली से विधायक धनंजय मुंडे को संरक्षक मंत्री नहीं बनाया गया है। वे हाल ही में जिले में सरपंच संतोष देशमुख की नृशंस हत्या को लेकर विपक्ष और स्थानीय भाजपा विधायकों दोनों के निशाने पर हैं। इस मामले में धनंजय मुंडे के सहयोगी वाल्मिक कराड को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने विवाद के चलते उनसे इस्तीफा मांगने से इनकार कर दिया था।

Leave a Reply

Next Post

'महाकुंभ में संगम स्नान करना मेरा सौभाग्य', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संगम में लगाई डुबकी, लेटे हनुमान जी का भी लिया आशीर्वाद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर प्रयागराज 19 जनवरी 2025। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को प्रयागराज पहुंचकर पवित्र त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। साथ ही रक्षा मंत्री ने गंगा आरती में भी हिस्सा लिया। इस मौके उनके साथ पर सांसद सुधांशु त्रिवेदी सहित पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। संगम में […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप