बच्चों में बुखार की समस्या को दूर करने के लिए कुछ इस तरह इस्तेमाल करें हींग

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

हींग भारतीय किचन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अमूमन सब्जी में तड़का लगाने के लिए हम सभी हींग का इस्तेमाल करते हैं। वैसे यह भोजन में गजब का स्वाद और महक तो जोड़ता है ही, साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभदायक है। आमतौर पर पेट की कई समस्याओं को दूर करने के लिए हींग का इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं, यह बच्चों के पेट का भी ख्याल रखता है। हालांकि यह केवल पाचन तंत्र के लिए ही बेहतर तरीके से काम नहीं करता, बल्कि अन्य भी कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करता है। खासतौर से, अगर बच्चों में बुखार की समस्या है तो ऐसे में हींग की पट्टी बनाकर उनके बुखार को कम किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

यूं करें इस्तेमाल

हींग की पट्टी बनाने के लिए आप एक पतला कपड़ा या कागज लें। अब एक चम्मच में थोड़ा पानी लेकर उसमें एक चुटकी हींग को डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब पतले कपड़े या कागज को इस हींग के पानी में भिगोएं और इस पट्टी को बच्चे के सिर के उपर लगाएं और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। सामान्य अवस्था में बच्चे का बुखार धीरे-धीरे कम होने लगेगा। आप एक-दो माह के बच्चे के माथे पर भी यह हींग की पट्टी लगा सकते हैं।

हैं कई अन्य फायदें

हींग सिर्फ बुखार कम करने में ही मददगार नहीं है, बल्कि इसकी वजह से आप बच्चे की कई स्वास्थ्य समस्याओं को सुलझा सकते हैं। मसलन, अगर बच्चे के पेट में गैस हो गई है और इस वजह से उसे पेट में दर्द हो रहा है तो ऐसे में आप हींग को पानी मिलाकर बच्चे के नाभि के चारों ओर लगाएं। इससे उसे काफी आराम मिलेगा।

रखें इसका ध्यान

यह हींग की पट्टी सामान्य बुखार को कम करने में ही मददगार है। लेकिन अगर बच्चे का बुखार कम नहीं हो रहा है तो ऐसे में आपको तुरंत डाॅक्टर की सलाह लेनी चाहिए। इन दिनों बुखार होने के कई  कारण हो सकते हैं। इसलिए बच्चे की सेहत के साथ किसी भी तरह की कोताही ना बरतें।

Leave a Reply

Next Post

बालों के लिए वरदान है अश्वगंधा, बस जान लीजिए इसे इस्तेमाल करने का तरीका

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   पिछले कई वर्षों से भारत में विभिन्न स्वास्थ्य और सौंदर्य समस्याओं को दूर करने के लिए आयुर्वेदिक तरीकों को अपनाया जाता रहा है। आयुर्वेद में कई तरह के पेड़-पौधों व हब्र्स के माध्यम से नेचुरल तरीके से समस्या के समाधान को खोजा जाता है। इन्हीं में […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब