मथुरा में गुरु पूर्णिमा पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी; चार की मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मथुरा 03 जुलाई 2023। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में सोमवार सुबह भीषण हादसा हुआ। गुरु पूर्णिमा पर्व पर गोवर्धन की परिक्रमा देकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर  ट्रॉली अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे का कारण पीछे से तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार का  ट्रॉली में घुसना बताया जा रहा है। टक्कर इतनी भयंकर थी कि उसकी आवाज से हाईवे से गुजर रहे लोग सकते में आ गए। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोगों ने मदद के लिए घटनास्थल तक की दौड़ लगा दी। मगर मदद मिलने से पहले ही कार सवार तीन लोगों समेत कुल चार लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं दो-तीन लोगों को गंभीर हालत में आगरा अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है। मौके पर पौरी शहजादपुर गांव के ग्रामीण व राहगीर एकत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली से घायलों को निकालने में जुट गए।

सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस एवं हाईवे पेट्रोलिंग की टीम ने तत्काल घायलों को फरह अस्पताल के अलावा आगरा और मथुरा के अस्पतालों में पहुंचाया। बताया गया है कि शेरपुर, भिंड, मध्य प्रदेश के करीब 2 दर्जन से अधिक श्रद्धालु गोवर्धन परिक्रमा लगा कर लौट रहे थे तभी रैपुरा जाट के समीप हादसा हुआ। सूचना के बाद मौके पर सीओ रिफाइनरी एवं एसपी सिटी भी पहुंच गए

Leave a Reply

Next Post

हार के बावजूद बेन स्टोक्स ने जीता दिल; विराट कोहली को याद आई अपनी बात, विपक्षी स्टीव स्मिथ ने भी तारीफ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लंदन 03 जुलाई 2023। इंग्लैंड की टीम को एशेज सीरीज में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में उसे ऑस्ट्रेलिया ने 43 रन से हरा दिया। इस मैच की दूसरी पारी में इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'