‘विक्स ओरिजिनल’ ओटीटी लॉन्च

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

 -अनिल बेदाग/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 05 फरवरी 2023। ओटीटी की बढ़ती लोकप्रियता के इस दौर में अब एक और ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘विक्स’ ओरिजिनल लॉन्च किया गया है। अमिनेश गिरी और सविता मिश्रा का यह ओटीटी प्लेटफार्म 25 फरवरी से मनोरंजन का नया साधन बनकर आ रहा है। मुम्बई में हुए एक शानदार फंक्शन में भव्य रूप से इसे लॉन्च किया गया, जहां ऎक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा, मराठी अभिनेता मिलिंद शिंदे सहित कई सेलेब्रिटीज़ उपस्थित रहीं। ओटीटी के सीईओ अमिनेश गिरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने सविता मिश्रा के साथ मिलकर इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘विक्स’ ओरिजिनल की शुरुआत की है। 25 फरवरी 2023 से प्ले स्टोर पर यह ऐप उपलब्ध होगा। लोग इसे मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं और कुछ फ्रेश और ओरिजिनल कंटेंट का आनंद उठा सकेंगे। इस ओटीटी पर कई शॉर्ट फिल्में, वेब फ़िल्म, वेब सीरीज दिखाई जाएंगी। 

सविता मिश्रा ने कहा विक्स ओरिजिनल पर पहली वेब सीरीज “रक्तासन” आने वाली है। मराठी के मशहूर ऎक्टर मिलिंद शिंदे इस सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। इसके निर्माता निर्देशक ताहिर हुसैन हैं। इस सीरीज की शूटिंग कोल्हापुर की रियल लोकेशन्स पर हुई है। इसके अलावा हमारा नेक्स्ट प्रोजेक्ट “धुरंधर” है जो जल्द ही फ्लोर पर जाने वाला है। 

उन्होंने कहा कि हमारे ओटीटी की विशेष बात यह होगी कि हम वल्गैरिटी से दूर होंगे। सभी शोज़ साफ सुथरे और सामाजिक सन्देश लिए होंगे जिन्हें परिवार के साथ देखा जा सकता है। आज ओटीटी पर ऐसे कंटेंट आने लगे हैं कि एक्टर्स भी किसी ओटीटी प्रोजेक्ट के लिए काम करने से झिझक रहे हैं, मगर हमारे यहां ऐसा नहीं होगा। भविष्य में हम म्युज़िक वीडियो भी विक्स पर रिलीज करेंगे। बता दें कि अमिनेश गिरी पिछले 15 वर्षों से फिल्मी दुनिया से जुड़े हुए हैं। टीवी धारावाहिकों और कुछ  फिल्मों के निर्देशन का उन्हें गहरा अनुभव है। इस कंपनी के एम डी अमित पर्वत हैं और स्वेक्षा सिंह इस ओटीटी की क्रिएटिव हेड हैं।

Leave a Reply

Next Post

आज से राजिम माघी पुन्नी मेला : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे शुभारंभ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर राजीम 05 फरवरी 2023। छत्तीसगढ़ के राजिम स्थित पैरी, सोढ़ूर और महानदी के संगम पर रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। माघ पूर्णिमा के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में स्नान किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने श्री राजीव लोचन और कुलेश्वरनाथ […]

You May Like

बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस....|....दशहरा संपन्न होने से पहले जोगी परिवार को खदेड़ना महापाप है - दीपक बैज....|....डिसाइड नॉट टू डाई’ से मिली जिंदगी को नई उड़ान, SHK के जज्बे को सलाम....|....संजय कुमार मिश्रा ने संभाला नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक तकनीकी का पदभार....|....अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क