एक दिन के आराम के बाद फिर शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा, 17वें दिन कांग्रेसी चलेंगे 12 किमी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 24 सितंबर 2022। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 17वें दिन फिर से शुरू हो गई। केरल के पेरम्बरा से शुरू हुई यह यात्रा आज सुबह के चरण में करीब 12 किमी की दूरी तय करेगी और अंबल्लूर जंक्शन पर समाप्त होगी। पेरम्बरा से शुरू हुई यात्रा में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल हुए। इससे पहले शुक्रवार को इस यात्रा को विश्राम दिया गया था। सात सितंबर को यात्रा शुरू होने के बाद से यह दूसरा विश्राम दिवस था। इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजजन किया गया था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया, “एक दिन के आराम के बाद, भारत जोड़ो यात्रा का 17वां दिन त्रिशूर जिले के पेरम्बरा जंक्शन से आज सुबह करीब 6:35 बजे शुरू हुआ। यात्री आज सुबह 12 किमी पैदल चलेंगे।”

केरल में तय करेगी 450 किमी की दूरी
भारत जोड़ो यात्रा ने 10 सितंबर को केरल में प्रवेश किया था। इस राज्य में यह यात्रा 450 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, इस दौरान यह सात जिलों से होकर गुजरेगी। एक अक्टूबर को कर्नाटक में प्रवेश करेगी। गौरतलब है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 150 दिनों में 3,570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी।

राहुल के दिल्ली में होने की सामने आई थीं खबरें 
भारत जोड़ो यात्रा के विश्राम दिवस के दिन कई खबरें ऐसी आईं, जिनमें कहा गया कि राहुल गांधी राष्ट्रीय राजधानी में हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने उन खबरों को खारिज किया है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कुछ टीवी चैनल्स और प्रिंट मीडिया के एक वर्ग द्वारा फैलाई जा रही फर्जी खबरों के विपरीत राहुल गांधी आज कंटेनर में दिन बिता रहे हैं, जो कि भारत जोड़ो यात्रा का एक विश्राम दिवस है। उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो के यात्रियों के लिए एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है और राहुल गांधी चलकुडी में आराम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

धान की सरकारी खरीद शुरू होने के आश्वासन पर माने किसान, 21 घंटे बाद खुला जीटी रोड

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कुरुक्षेत्र 24 सितंबर 2022। धान की सरकारी खरीद शुरू न होने से नाराज किसान मान गए हैं। शुक्रवार को जाम किया गया जीटी रोड 21 घंटे बाद धान की सरकारी खरीद का आश्वासन मिलने पर खोल दिया गया है। किसान अपना सामान समेटने लगे हैं। शुक्रवार दोपहर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप