कार से गांजा तस्करी का भंडाफोड़: पुलिस ने 112 किलो गांजे के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार, कार भी जब्त

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जशपुर 13 अप्रैल 2026। ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 112 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 54 लाख रुपये बताई जा रही है। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, आरोपी कार के जरिए गांजे की तस्करी कर रहे थे और ओडिशा से दिल्ली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर मौके से भागने की कोशिश करने लगा, जिसे पुलिस ने दौड़ाकर झाड़ियों से पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गांजा और वाहन को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Next Post

टेंट कारोबारी की हत्या कर मिट्टी में दफनाया शव, पुलिस हिरासत में एक संदेही

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोंडागांव 13 अप्रैल 2026। शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे खेत में एक लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतक की पहचान सुरेश चौहान के रूप में हुई है. सुरेश टेंट संचालक हैं. हत्या के बाद शव को जमीन मिट्टी के मलबे […]

You May Like

'अमेरिकी सेना बच्चों की हत्यारी, उनका झूठा गौरव तोड़ा'....|....'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट