‘भीड़ नहीं, अकेले खड़े होने के लिए चाहिए हिम्मत’

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

दिल्ली, 16 अक्टूबर 2026। राजधानी दिल्ली में हाल ही में हुए प्रदर्शनों के बीच दिल्ली पुलिस ने कुछ तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें महिला पुलिसकर्मियों को दिखाया गया है। इन तस्वीरों के साथ पुलिस ने एक संदेश भी साझा किया है, जिसमें कहा गया है कि भीड़ के साथ खड़ा होना आसान है, लेकिन अकेले खड़े होने के लिए साहस की जरूरत होती है। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया (एक्स) पर महिला पुलिसकर्मियों की एक तस्वीर साझा करते हुए संदेश दिया है, ‘It is easy to stand with the crowd, but it takes courage to stand alone’ यानी भीड़ के साथ खड़ा होना आसान है, लेकिन अकेले खड़े होने के लिए साहस की जरूरत होती है। पुलिस की ओर से साझा की गई तस्वीर में एक महिला पुलिसकर्मी कई प्रदर्शनकारियों के बीच अकेली देखी जा सकती है। 

दरअसल, 10 अक्तूबर को सीजेपी के आह्वान पर दिल्ली में कई स्थानों पर प्रदर्शन हुए थे। इन प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की थी और कई जगहों पर बैरिकेडिंग की गई थी। इसके बावजूद कुछ स्थानों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक की स्थिति बनी। इस दौरान सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था। हिरासत में लिए गए लोगों में सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव और यूट्यूबर ध्रुव राठी के शामिल होने की जानकारी सामने आई थी। अब दिल्ली पुलिस की ओर से महिला पुलिसकर्मियों की तस्वीर के साथ साझा किए गए इस संदेश को हालिया प्रदर्शनों के घटनाक्रम के संदर्भ में देखा जा रहा है। 

सीजेपी 16 अक्तूबर को दिल्ली में प्रदर्शन करेगी
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने 16 अक्तूबर को प्रदर्शन का एलान किया। दिपके ने बुधवार को वीडियो मैसेज जारी कर कहा कि, सभी लोग 16 अक्तूबर को शाम 5 बजे तिरंगा लेकर कनॉट प्लेस पहुंचे। ये लोग मुझे भी जेल में डाल सकते हैं लेकिन मुझे परवाह नहीं। 

प्रदर्शन से पहले कनॉट प्लेस पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम 
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले कनॉट प्लेस और जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि अर्धसैनिक बलों की कई कंपनियां पहले ही राष्ट्रीय राजधानी में तैनात की जा चुकी हैं। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शुक्रवार शाम पांच बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ नाम से प्रदर्शन का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Next Post

अंकिता भंडारी हत्याकांड: 88 दिन में एसआईटी ने पूरी की जांच

शेयर करेतीनों दोषियों को हुई उम्रकैद, पुलिस ने रखे पहलू छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           देहरादून, 16 अक्टूबर 2026। दिल्ली में अंकिता भंडारी के माता पिता के आंदोलन और उन्हें हिरासत में लिए जाने के बाद एक बार फिर इस मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने एक बार फिर […]

You May Like

इंडोनेशिया की आग से सिंगापुर की हवा जहरीली....|....जर्जर सड़क और उड़ती धूल के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण....|....चेतन भगत ने किया डॉ. राजनीश कांत की पुस्तक का विमोचन....|....वर्ल्ड स्पाइन डे: कमर दर्द की चोट बेडरूम तक!....|....मध्यप्रदेश: 27% ओबीसी आरक्षण बहाली की मांग....|....पूर्व जिला न्यायाधीश ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति को दी चुनौती....|....हिमाचल में ठिठुरन: बारिश-बर्फबारी के बाद लुढ़का तापमान....|....छात्र महासंघ अध्यक्ष यतिन पांडे की हिरासत पर बवाल....|....अंकिता भंडारी हत्याकांड: 88 दिन में एसआईटी ने पूरी की जांच....|....'भीड़ नहीं, अकेले खड़े होने के लिए चाहिए हिम्मत'