दुर्गा पूजा समिति ने पंडाल में भगवान के साथ लगाई सोनू सूद की मूर्ति,एक्टर बोले- ये सबसे बड़ा अवॉर्ड

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

दर्गा पूजा समिति ने लगाई सोनू सूद की मूर्ति

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ट्वीट

कोलकाता में लगे पंडाल का थीम है ‘प्रवासी मजदूर’

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद कोरोना महामारी में लोगों के मसीहा बनकर सामने आए. उन्होंने ना सिर्फ लोगों को उनके घरों में पहुंचाया, बल्कि उन्हें काम भी दिया. लगातार सोनू सूद गरीबों की मदद कर रहे हैं. देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी एक्टर ने भी लोगों की मदद की. ऐसे में लोग एक्टर को अपना भगवान मानने लग गए. सोनू सूद को कभी फैन्स ने ‘भारत रत्न’ दिलवाने की बात की, तो कभी एक्टर का नाम अपनी दुकानों पर तक लिखवा लिया. जनता अपने-अपने तरीके से सोनू सूद (Sonu Sood Twitter) से आभार जता रही हैं. इसी बीच कोलकाता में एक दुर्गा पूजा समिति ने अपने पूजा पंडाल में सोनू सूद की मूर्ति लगाई है.

बता दें, दुर्गा पूजा के दौरान समिति ने पंडाल में एक्टर की मूर्ति लगाकर उन्हें ‘भगवान’ का दर्जा दिया है. दरअसल, प्रफुल्ला कन्नन वेलफेयर असोसिएशन नाम की पूजा समिति ने अपने पंडाल की थीम ‘प्रवासी मजदूर’ रखी थी. इस दौरान उन्होंने प्रवासी मजदूरों की मदद करने के लिए सोनू सूद को सम्मान दिया है.

कमेटी के मेंबर सृंजय दत्ता ने कहा, “हमने एक्टर सोनू सूद की मूर्ति इसलिए लगवाई, ताकि लोग उनसे प्रेरणा ले सके, जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए.”

वहीं, समिति के इस कदम पर एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने भी रिएक्ट किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “मेरा अब तक का सबसे बड़ा अवार्ड.” एक्टर के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. सोनू सूद ने मई में एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने में शुरू में बहुत मुश्किलें आईं. उस वक्त मेरे माता-पिता ने बहुत जोश दिया. हमेशा कहा है कि आप तभी सफल हो, जब आप किसी का हाथ थामकर उसे उसकी मंजिल तक पहुंचा सकते हो. मेरा परिवार मेरे साथ दिन-रात लगा रहता है.

Leave a Reply

Next Post

IPL 2020 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला, सुपर किंग्स के लिए करो या मरो जैसे हालात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           आईपीएल के 13वें सीजन का 41वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज शाम 7:30 बजे शारजाह में खेला जाएगा। चेन्नई के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा होगा। वहीं, मुंबई इस मैच को जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजिशन पर पहुंचना […]

You May Like

MP में पटवारियों पर सीधे एफआईआर नहीं होगी....|....तमिलनाडु के नेता विपक्ष उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार....|....जगदलपुर की बुक डिपो में लगी आग:धुआं उठा तो लोगों ने देखा....|....मरवाही में तीन हाथियों की दस्तक, मकानों और फसलों को नुकसान....|....जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर पड़ा छापा....|....सुकमा में माओवादियों के हथियारों का जखीरा बरामद, जंगल में जमीन के नीचे छिपाए गए 47 जिंदा कारतूस भी मिले....|....देश की शान बनी छत्तीसगढ़ की कला, राष्ट्रपति भवन के ‘एट होम’ निमंत्रण में मिली खास जगह....|....भाजपा सरकार शिक्षकों जी सेवा अवधि घटाकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही....|....बिजली सस्ती होने का दावा जनता के कटे पर नमक छिड़कने वाला- कांग्रेस....|....निर्वाण बिरला ने कीर्तन से बांधा आध्यात्मिक रंग