पुणे में 20 मार्च से लगेगा ‘गौ टेक 2026’ का महाकुंभ

admin
शेयर करे

पुणे में गूंजेगा ‘ब्राउन रिवोल्यूशन’: 20 मार्च से शुरू होगा ‘गौ टेक 2026’

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 11 मार्च 2026। गौ आधारित उद्योग, नवाचार और उद्यमिता को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए 20 से 23 मार्च 2026 तक पुणे के एग्रीकल्चर कॉलेज ग्राउंड में ‘गौ टेक 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी का उद्देश्य गौ आधारित अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक खेती, पंचगव्य उत्पादों और ग्रामीण उद्यमिता को एक मजबूत मंच प्रदान करना है। आयोजन में देश-विदेश के नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योगपति, स्टार्ट-अप निवेशक, किसान और गौसेवा से जुड़े संगठन बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जीसीसीआई के संस्थापक और राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के पूर्व अध्यक्ष  डॉ. वल्लभभाई कथीरिया ने कहा, “गौ टेक 2026 का उद्देश्य गौ आधारित उद्योग, टेक्नोलॉजी और नवाचार को वैश्विक मंच देना है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।इस आयोजन में 300 से अधिक स्टॉल, 12 से ज्यादा सेमिनार, बी2बी बैठकें और विदेशी प्रतिनिधियों की भागीदारी होगी, जबकि 5 लाख से अधिक विजिटर्स के आने की उम्मीद है।

इस प्रदर्शनी में जैविक खाद, बायो-पेस्टीसाइड, गौमूत्र और गोबर आधारित उत्पाद, प्राकृतिक खेती, डेयरी उत्पाद, बायो-एनर्जी, चारा उद्योग और भारतीय देशी गौवंश की लाइव प्रदर्शनी जैसे कई क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य गौ आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर ग्रामीण रोजगार और सतत अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। महाराष्ट्र गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री शेखर मूंदड़ा ने बताया, “20 मार्च को भव्य उद्घाटन और 23 मार्च को समापन समारोह होगा, जिसमें गौ उद्योग, प्राकृतिक खेती और पंचगव्य आधारित नवाचारों पर विशेष चर्चा की जाएगी।”

Leave a Reply

Next Post

सरकार के संरक्षण में दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की खेती हो रही

शेयर करेपूरे छत्तीसगढ़ को भाजपा नशे का गढ़ बनाना चाह रही है इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 11 मार्च 2026। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दुर्ग के समोदा में अफीम की खेती के खुलासे के बाद बलरामपुर के कुसुमी थानांतर्गत त्रिपुरी गांव में अफीम की खेती के खुलासे से […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग